Categories: धर्म

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह आज, जानें कितने दीपक जलाना होगा शुभ?

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह दिव्य मिलन का प्रतीक है. इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह होता है. इस शुभ अवसर पर दीपदान करने का विशेष महत्व है. आज यानी की 2 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा. इस दिन घर में दीप जलाने से सुख-समृद्धि और शांति आती है.

Published by Shivi Bajpai

Tulsi Vivah 2025 Puja Vidhi: तुलसी विवाह का पर्व दिव्य मिलन और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. ये हर साल कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन यानी कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. ये विवाह सृष्टि में शुभता और समृद्धि लाने का प्रतीक है. इस दिन माता तुलसी, जो लक्ष्मी का स्वरूप हैं और भगवान शालिग्राम जो विष्णु जी के अवतार हैं उनका सारे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विवाह संपन्न किया जाता है. 

इस विवाह में दीपदान का भी विशेष  महत्व है क्योंकि दीपक ज्ञान, धर्म और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है. इसे जलाने से जीवन में अंधकार मिटता और घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है. आज 2 नवंबर को द्वादशी की शुरुआत सुबह 7 बजकर 31 से हो चुकी है और इसका समापन 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर  7 मिनट पर हो जाएगा.

दीपदान का धार्मिक अर्थ क्या होता है?

दीप जलाना केवल पूजा के उद्देश्य से नहीं किया जाता है, बल्कि यह अंधकार से प्रकाश की यात्रा का प्रतीक माना जाता है. तुलसी विवाह के समय दीपदान का अर्थ है जीवन से नकारात्मकता, अज्ञान और दुख को दूर करना. जीवन में शुभता, ज्ञान, प्रेम और प्रकाश का स्वागत करना.

Related Post

धर्मग्रंथों में कहा गया है कि तुलसी विवाह के दिन जलाया गया दीपक पूरे वर्ष घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है. यह घर में लक्ष्मी कृपा, धन-लाभ और वैवाहिक सुख का संचार करता है. तुलसी माता स्वयं लक्ष्मी का रूप हैं, अतः दीप जलाकर उन्हें प्रसन्न करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है.

Tulsi Upay 2025: क्या नहीं हो रही है आपकी भी शादी? तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

दीपदान की सही दिशा और पूजा विधि

तुलसी विवाह के समय पूजा पूर्व दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए. पूर्व दिशा सूर्यदेव और भगवान विष्णु की मानी जाती है जो जीवन में ज्ञान, प्रकाश और ऊर्जा का प्रवाह करती है. तुलसी के पौधे के सामने एक या चार दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है. दीपक शुद्ध देशी घी का हो तो सर्वोत्तम है, अगर घी नहीं है तो आप तेल का भी दीपक जला सकते हैं. 

Tulsi Vivah 2025: घर पर कैसे करें तुलसी विवाह, जानें पूजा विधि और मंत्र

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026