Categories: धर्म

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता ही नहीं शालिग्राम भगवान की इस आरती से मिलेगा आपको शुभ फल

Shaligram Aarti Lyrics: तुलसी विवाह आज यानी की 2 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा. इस दिन केवल तुलसी माता ही नहीं भगवान शालिग्राम की आरती करने का भी विशेष महत्व है. तो आइए जानते हैं भगवान शालिग्राम की आरती के बारे में.

Published by Shivi Bajpai

Shaligram Aarti Lyrics: तुलसी विवाह का पर्व आज मनाया जा रहा है. आज शाम के समय तुलसी विवाह का आयोजन कराया जाएगा. तुलसी विवाह पर माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से कराया जाता है. जैसे वास्तविक विवाह में हल्दी, मेंहदी, विवाह और विदाई से लेकर सारे कार्यक्रम होते हैं, उसी तरह तुलसी विवाह पर भी सारी रस्में होती हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार मां तुलसी असुरराज जलंधर की पत्नी थी. जिसे शंखचूड़ के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलंधर के वध के लिए भगवान विष्णु ने उसकी पत्नी वृंदा का सतीत्व भंग किया फिर उसके बाद जलंधर का अंत भगवान शिव ने कर दिया.  वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थीं, लेकिन अपने पति की मौत की बात पता चलने के बाद उन्होंने अपने प्राण दे दिए.
फिर वहां पर तुलसी का पौधा उग गया. इस पर भगवान विष्णु ने आशीर्वाद दिया कि उनके शालिग्राम अवतार के साथ तुलसी का विवाह होगा. तभी से देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन द्वादशी के दिन तुलसी विवाह कराया जाने लगा. इस दिन माता तुलसी के साथ-साथ भगवान शालिग्राम की आरती करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है. तो आइए जानते हैं भगवान शालिग्राम की आरती के बारे में.

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

भगवान शालिग्राम की आरती (Shaligram Ji Ki Aarti)

शालिग्राम सुनो विनती मेरी । यह वरदान दयाकर पाऊं ॥

प्रात: समय उठी मंजन करके । प्रेम सहित स्नान कराऊँ ॥

चन्दन धुप दीप तुलसीदल । वरन -वरण के पुष्प चढ़ाऊँ ॥

तुम्हरे सामने नृत्य करूँ नित । प्रभु घंटा शंख मृदंग बजाऊं ॥

Related Post

चरण धोय चरणामृत लेकर । कुटुंब सहित बैकुण्ठ सिधारूं ॥

जो कुछ रुखा सूखा घर में । भोग लगाकर भोजन पाऊं ॥

मन वचन कर्म से पाप किये । जो परिक्रमा के साथ बहाऊँ ॥

ऐसी कृपा करो मुझ पर । जम के द्वारे जाने न पाऊं ॥

माधोदास की विनती यही है । हरी दासन को दास कहाऊं ॥

Margashirsha Maas 2025: कब से शरू हो रहा है मार्गशीर्ष माह, इस दिन से खुल जाएंगे स्नान, दान और दीपदान के लिए स्वर्ग के द्वार!

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026