Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा

Shardiya Navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरु होंगी. इन नौ दिनों तक भक्तों को विशेष पूजा, व्रत और नियमों का पालन करना आवश्यक होगा, साथ ही किसी भी प्रकार की गलती करने से बचना चाहिए.

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा का सबसे पवित्र महीना शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर, सोमवार से आरंभ हो रहा है. इस बार नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा गज यानी हाथी पर आगमन करेंगी और नवमी तिथि के बाद उनका प्रस्थान पालकी पर होगा. इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि नवरात्रि में कुछ विशेष नियमों का पालन हर भक्त के लिए आवश्यक है. यदि इन नियमों का उल्लंघन किया जाए, तो मां दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता.इसलिए जरूरी है कि नवरात्रि के दौरान कुछ कार्यों से से बचा जाए. आइए जानतें हैं इन पावन दिनों में क्या करें और क्या ना करें .

नवरात्र में मां की पूजा ऐसे करें

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।.नवरात्रि के समय रोजाना माता के सामने दीपक जलाएं और धूप, दीप तथा नैवेद्य अर्पित करें. सुबह और शाम नियमित रूप से मां की आरती करें तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

नवरात्रों में इन गलतियों से बचें

ब्रह्मचर्य का पालन करें

नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में स्त्री और पुरुष दोनों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा का घर में वास होता है और जातक को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है .

घर को खाली न छोड़ें

पूरे नवरात्रि के दौरान घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए . हमेशा किसी न किसी परिवार के सदस्य का घर में रहना आवश्यक है, तभी पूजा का पूर्ण फल मिलता है .

नींबू काटने से बचें

नवरात्र में नींबू काटना वर्जित माना गया है. इसे बलि देने के समान समझा जाता है, इसलिए इन दिनों नींबू का सेवन न करें.

Related Post

इन चीजों से परहेज करें

नवरात्रि में लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन करना सख्त मना है.

नाखून और बाल न काटें.

नवरात्रि में नाखून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. इन्हें नवरात्र शुरू होने से पहले ही काट लें. साथ ही, इन दिनों काले रंग के कपड़े पहनने से भी बचें.

Disclaimer :प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026