Categories: धर्म

पितृ पक्ष से लेकर नवरात्र तक सितंबर में आने वाले हैं ये त्योहार, पहले से ही जान लें सही तारीख, देखें लिस्ट

September 2025 Festivals List: सितंबर 2025 में कई व्रत और त्योहारों की लंबी लिस्ट है। इस महीने में पितृ पक्ष से लेकर शारदीय नवरात्र तक कई अहम त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में आपकों त्योहारों की भरमार देखने को मिलने वाली है। एकादशी और चतुर्थी के व्रत भी सिंतबर में ही रखे जाने हैं। वहीं गणेश विसर्जन भी इसी महीने में किया जाता है। आइए देखते हैं कि सितंबर में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं।

Published by Preeti Rajput

September 2025 vrat tyohar list: सितंबर 2025 का महीना त्योहारों और व्रतों से भरा रहने वाला है। आज 1 सितंबर को गौरी पूजा मनाई जा रही है। इस महीने का आरंभ ही बेहद शुभ दिन के साथ हुआ है। इस पूरे महीने कई सारे शुभ योग देखने को मिलने वाले हैं। इस महीने में त्योहारों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट है। इस लिस्ट में पितृ पक्ष, गणेश विसर्जन, नवरात्रि आरंभ, दुर्गा अष्टमी कई बड़े-बड़े त्योहार शामिल है। इसके साथ ही इस महीने में व्रत की भी भरमार होने वाली है। इस महीने में पार्श्व एकादशी, वामन जयंती, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी जैसे कई धार्मिक व्रत भी रखे जाने हैं। जिनका हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है। इस महीने में सबसे अहम त्योहार शारदीय नवरात्रि भी आरंभ होने वाली है। देखें सितंबर में कौन से त्योहार आते हैं।   

सितंबर 2025 के व्रत एवं त्योहार

  • 1 सितम्बर- गौरी पूजा दिन सोमवार (Gauri Pooja)
  • 3 सितम्बर- पार्श्व एकादशी दिन बुधवार
  • 4 सितम्बर – वामन जयंती (Vamana Jayanti) और शुक्र प्रदोष व्रत दिन गुरूवार
  • 5 सितम्बर – गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan), अनंत चतुर्दशी व्रत दिन शुक्रवार
  • 6 सितम्बर – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिन शनिवार
  • 7 सितम्बर- पितृ पक्ष आरंभ दिन रविवार
  • 10 सितंबर- संकष्टि चतुर्थी दिन बुधवार
  • 14 सितम्बर – रोहिणी व्रत, जित्या व्रत दिन रविवार
  • 15 सितम्बर- नवमी श्राद्ध दिन सोमवार
  • 17 सितम्बर- विश्व कर्मा पूजा एवं कन्या संक्रांति दिन बुधवार
  • 19 सितम्बर- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत दिन शुक्रवार
  • 21 सितम्बर- अमावस्या श्राद्ध, महालय अमावस्या, सूर्य ग्रहण दिन रविवार
  • 22 सितम्बर- शारदीय नवरात्रि आरंभ (Sharadiya Navratri) दिन सोमवार
  • 25 सितम्बर- गणेश चतुर्थी व्रत दिन गुरुवार
  • 29 सितम्बर-सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) दिन सोमवार
  • 30 सितम्बर-दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) दिन मंगलवार

धार्मिक दृष्टि से अहम है ये महीना

सितंबर 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी अहम रहने वाला है। यह पूरा महीना व्रत और त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। इन सभी त्योहारों का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। सितंबर महीने में दो ग्रहण भी लगने जा रहे हैं। जो लोगों के लिए शुभ संकेत नहीं होगा।  

Related Post

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026