Categories: धर्म

Sawan somwar vrat 2025 पहली बार रख रहे है सावन में सोमवार का व्रत? जानें पूजा विधि और रखें इन नियमों का खास ध्यान, खंडित नहीं होगा व्रत

Sawan somvar Vrat 2025: सावन कब से शुरु है? और सावन में पहला सोमवार व्रत कब रखा जायेगा? इन सभी सवालो का जवाब आपको यहां दिया गया है और बताया गया है कि सावन सोमवार व्रत रखने के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखा जाता है, जिसकी मदद से आप आसानी से सावन में पुरे विधी विधान से सोमवार का व्रत कर सकते हैं

Published by chhaya sharma

Sawan somvar Vrat 2025: सावन कब से शुरु है? और सावन में पहला सोमवार व्रत कब रखा जायेगा? इन सभी सवालो का जवाब आपको यहां दिया गया है और बताया गया है कि सावन सोमवार व्रत रखने के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखा जाता है, जिसकी मदद से आप आसानी से सावन में पुरे विधी विधान से सोमवार का व्रत कर सकते हैं 

कब है सावन का पहला सोमवार?

साल 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरु होने जा रहा है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पढ़ रहा है और इस साल सावन में चार सावन सोमवार व्रत किए जाएंगे। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर भ्रमण करने आते है और कहा जाता है कि सावन में जो कोई भी भगवान शंकर की पूजा पूरे विधि विधान से करता है उसकी हर इच्छा पूरी होती है और वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है साथ ही मन चाहा साथी भी मिलता है। इसके अलावा सावन में कई लोग 16 सोमवार व्रत करने का भी संकल्प लेते हैं और कांवड़ यात्रा, दान आदि धार्मिक कार्य करते हैं और भगवान शिव को अपनी भक्ति से खुश करते हैं।

सावन में सोमवार व्रत के क्या नियम है ? 

अगर आप पहली बार सावन में सोमवार व्रत रखने का सोच रहे है, तो इस साल में सावन का महीना बेहद खास और फलदायक है, जो काफी अच्छा है, ऐसे में आप सावन सोमवार के व्रत को शुरू कर सकते हैं। सावन में सोमवार व्रत रखने के लिए तन और मन दोनों का शुद्ध होना बेहद जरूरी होता है। पहले सावन सोमवार के दिन व्रती को सूर्योदय से पूर्व स्नान  करना चाहिए और शिव जी के समक्ष चारों सोमवार व्रत करने का संकल्प  भी लेना चाहिए. वहीं अगर स्त्रियां मासिक धर्म के कारण किसी सोमवार को व्रत ना रख पाए तो, उन्हें भाद्रपद माह में उस व्रत को पुरा करना चाहिए। 

कैसे करे सावन सोमवार व्रत में भगवान शिव की पूजा

शिव जी की पुजा करने से पहले पूजा स्थान की सफाई करे और गंगाजल भी छिड़के, साथ ही  मिट्‌टी से बने शिवलिंग या धातु के शिवलिंग की स्थापना करें और शिवलिंग पर का जल, पंचामृत का अभिषेक करें। इस दौरान शिव पंचाक्षरी मंत्र पढ़े. बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, अक्षत, चंदन, भस्म, मिठाई  भी शिवलिंग पर अर्पित करें। 

Related Post

सावन सोमवार व्रत में रखे इन खास बातों का ध्यान

अगर आपने सावन सोमवार व्रत रखा है तो इस बात का जरूर ध्यान रखे की दोपहर में ना सोए साथ ही किसी का भ अपमान न करें और व्रत के दौरान गलत शब्द  का उपयोग ना करें। इसके अलावा सावन में प्रदोष काल के दौरान शिव जी की पूजा करना बेहद अच्छा माना जाता है। सबसे जरूरी  सावन में रखे सोमवार व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद ही करे। 

सावन में सोमवार व्रत का संकप

सावन में सोमवार व्रत रख रहे लोग व्रत में फलाहार का सेवन कर सकते है, इसके अलावासाबूदाना, सिंघाड़े का आटा भी खाया जा सकता है, इन्हें खाने से व्रत खंडित नहीं होता है, लेकिन ध्यान रहे ये पदार्थ एक समय ही ग्रहण करें। इसके अलावा सावन में सोमवार व्रत का संकल्प के बाद शिव पूजा के लिए हलवा, खीर का भोग बनाएं।

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026