Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: सावन 2025 की शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, भोलेनाथ होंगे जल्दी खुश

सावन की शिवरात्रि का बहुत महत्व है। इस साल यह शिवरात्री 26 जून 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ आसान उपाय करने चाहिए।

Published by

Sawan Shivratri 2025: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है।  इस महीने में आने वाली सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2025) का खास महत्व माना जाता है। इस बार सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

अगर आप भी इस बार की शिवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों और उपायों का ध्यान जरूर रखें।

शिवरात्रि पर व्रत और पूजा का महत्व

सावन की शिवरात्रि पर भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात भर जागकर शिव जी का नाम जपते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पुण्य तो मिलता ही है, साथ ही जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं। जो लोग शादी में बाधा या स्वास्थ्य की परेशानी से जूझ रहे होते हैं उन्हें शिवरात्रि पर व्रत जरूर रखना चाहिए।

क्या करें सावन की शिवरात्रि पर

जल और बेलपत्र से करें अभिषेक

इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और शुद्ध जल चढ़ाकर अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। ये चीजें भगवान शिव को बहुत प्रिय होती हैं।

Sawan Shivratri 2025: शिवरात्रि पर बना रहा है “राज योग”, महादेव की कृपा से वृषभ, मिथुन और तुला सहीत इन राशियों पर होगी धन की…

शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जितना ज्यादा जाप किया जाएगा, उतना ही फल मिलेगा। आप चाहें तो रुद्राक्ष की माला से 108 बार मंत्र जाप कर सकते हैं।

रात को जागरण करें और शिव कथा सुनें

सावन की शिवरात्रि पर रात भर जागरण करना और भगवान शिव की कथा सुनना या पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी संकट दूर होते हैं।

तंत्र विद्या का गढ़ है भारत का ये सुंदर गांव, दूर-दूर से काले जादू सीखने आते हैं लोग

Related Post

कन्याओं के लिए फलदायी दिन

जो कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं, उनके लिए सावन की शिवरात्रि का व्रत बहुत फलदायी होता है। इस दिन विधिवत पूजा और व्रत करने से मनचाहा वर मिलने की संभावना बढ़ती है।

क्या न करें इस दिन

शिवरात्रि के दिन तुलसी के पत्ते शिवलिंग पर न चढ़ाएं। यह वर्जित माना गया है।

तामसिक भोजन जैसे प्याज-लहसुन और मांस-मदिरा से दूर रहें।

मन में क्रोध, द्वेष या ईर्ष्या जैसे भाव न रखें। इस दिन केवल शुद्ध विचार और भक्ति जरूरी है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026