353
Sawan 2025: सावन में भगवान शिव की पूजा का अधिक महत्व है। इस माह में शिवलिंग पूजन का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। भक्त शिवलिंग पर अक्सर भोलेनाथ की प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। शिवलिंग पर प्रिय चीजें अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है।
जल या बेलपत्र पहले क्या चढ़ाएं?
शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध, दही, भांग-धतूरा, फूल और फल अर्पित की जाती है। वहीं जल और बेलपत्र के बिना शिवजी की पूजा अधूरी मानी जाती है। सिर्फ सावन में ही नहीं बल्कि बाकि के दिनों में शुद्ध जल और बेलपत्र अर्पित किया जाता है। इससे महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को मनचाहा फल भी देते हैं। लेकिन इसका जनना बहुत जरूरी है कि शिवलिंग पर पहले जलअर्पित करना चाहिए कि बेलपत्र।
इस मंत्र का भी करें जाप
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक शिवलिंग की पूजा करते वक्त सबसे पहले जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। आप गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों का जल शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि शुद्ध जल चढ़ाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। बेलपत्र चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी किया जाता है। भोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र खराब या खंडित ना हो।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।