Categories: धर्म

Pitru Paksha 2025: तुरंत घर से बाहर निकाल के फेंक दें ये चीजें, वरना हो जाएगा महापाप! पितरों की आत्मा को नहीं मिलेगी शांति…

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की अवधि का काफी महत्व होता है। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस अवधि में पितृ पृथ्वी पर आते हैं। इसी कारण घर को उनके लिए साफ-सुथरा और पवित्र रखना चाहिए। साथ ही अशुभ चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

Published by Preeti Rajput

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का काफी ज्यादा महत्व है। यह 15 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान पूर्वजों का तर्पण और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवधि में पितरों से जुड़े अनुष्ठान करना पुण्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं। वह अपने वंशजों के घरों में रहते हैं, इसी कारण घर को साफ-सुथरा कर पवित्र रखना चाहिए। ताकी पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहे और घर में सुख-शांति का वास हो सकें। कुछ चीजों को पितृ पक्ष शुरू होने से पहले घर से निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए। 

टूटे हुए बर्तन

घर में कभी भी टूटे हुए या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है। घर से सबसे पहले इन बर्तनों को घर से हटा देना चाहिए। मान्यता है कि अगर टूटे हुए बर्तन में पितरों को खाना परोस दिया जाए तो वह खुश हो जाते हैं और घर में आर्थिक तंगी और दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। 

देवी-देवता की खंडित मूर्ति

पितृ पक्ष शुरू होने से पहले घर में किसी भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या फटी तस्वीर को तुरंत घर से निकाल दें। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में रखना शुभ नहीं होता है। आप इन्हें नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। या फिर किसी पेड़ के नीचे भी रख सकते हैं।

खराब घड़ी

वास्तु के अनुसार, घड़ी जीवन की गती का प्रतीक माना जाता है। वहीं, घर में बंद पड़ी या फिर खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य घर की तरफ आकर्षित होता है। साथ ही घर के लोगों की तरक्की में भी दिक्कतें आ जाती हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले इसे ठीक करवा लें या फिर इन्हें घर से बाहर निकाल दें।

Related Post

सूखे पेड़-पौधे

सूखे या मुरझाए हुए पौधे नकारात्मकता को घर में बढ़ावा देते हैं। इन्हें पितृ पक्ष के दौरान घर में रखना अशुभ माना जाता है। इसी कारण इन्हें घर से हटा दें और घर में केवल हरे-भरे ही पेड़-पौधे लगाएं

टूटे-फूटे फर्नीचर 

घर में जंग लगा कोई भी सामान, टूटे-फूटे फर्नीचर को तुरंत निकाल दें। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले इन्हें घर से बाहर कर दें। यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

Hartalika Teej 2025: तीज पर नई बहुएं भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है रिश्ता

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Ganesh Chaturthi 2025: 10 दिनों तक क्यों पूजे जाते हैं गणपति बप्पा? गणेश चतुर्थी 2025 का महत्व और मान्यताएं

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026