Categories: धर्म

Puja Path: शनिवार और उत्पन्ना एकादशी का संयोग, ऐसे करें पूजा और पाएं आशीर्वाद

15 नवंबर का दिन बेहद खास है इस दिन शनिवार के साथ-साथ एकादशी के व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं, जानें पूजन विधि और उपाय.

Published by Tavishi Kalra

Puja Path: 15 नवंबर, 2025 शनिवार का दिन बेहद खास है. इस दिन शनिवार के साथ-साथ एकादशी का संयोग भी बन रहा है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन देवी एकादशी उत्पन्न हुई थी, इसीलिए इस एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. साथ ही इस खास दिन पर शनिवार का दिन पड़ने से आप शनि देव के साथ-साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं.

एकादशी पूजा की विधि

  • इस दिन सुबह उठकर स्नान कर, व्रत का संकल्प लें.
  • सूर्य को अर्घ्य दें और सबसे पहले भगवान गणेश को नमन करें.
  • इस दिन मंदिर में लाल चौकी स्थापित करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें.
  • इस दिन दक्षिणावर्ती शंख से दूध से विष्णुजी का अभिषेक करें.
  • तुलसी विष्णु जी को अर्पित करें.
  • भगवान विष्णु के मंत्र ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करें.
  • उत्पन्ना एकादशी व्रत की कथा करें.
  • शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं
  • व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर करें.

इस दिन अन्न का दान करें और जरूरतमंदों की सेवा करें. ऐसा करने से श्री हरि नारायण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.

शनिवार पूजा विधि

  • शाम के समय शनि मंदिर जाकर शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और शनि देव के समक्ष सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं.
  • शनि देव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का 11 बार जाप करें.
  • शनि चालीसा का पाठ करें.
  • शनि देव से भूल की क्षमा याचना करें

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव महाराज को समर्पित है. इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करें. इस दिन काले तिल, तेल का दान करना शुभ माना जाता है.

Related Post

Kshama Yachna: पूजा के बाद भगवान से क्यों करते हैं क्षमा प्रार्थना? जानें इसका महत्व और सही तरीका

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026