Categories: धर्म

Premanand Ji Maharaj: भक्ति में लगाने के बाद 1-2 दिन के अंदर क्यों भटक जाता है, जानें रहस्य

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित करते हैं. नाम जप, भगवान की सेवा, माता-पिता की सेवा करना ही परम सेवा है. जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज से भक्ति में लगाने के बाद 1-2 दिन के अंदर क्यों भटक जाता है, जानें रहस्य.

Published by Tavishi Kalra

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज, एक हिंदू तपस्वी और गुरु हैं, जो राधावल्लभ संप्रदाय को मानते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अपनी भक्ति, सरल जीवन, और मधुर कथाओं के लिए लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं. हर रोज लोग उनके कार्यक्रम में शामिल होते हैं जहां वह लोगों के सवालों के जवाब देते हैं.हजारों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं. उनके प्रवचन, जो दिल को छू जाते हैं, ने उन्हें बच्चों और युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है. प्रेमानंद जी महाराज नाम जप करने के लिए के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और साफ मन से अपने काम को करें और सच्चा भाव रखें.

भक्त के सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि मन भक्ति में क्यों स्थिरता से नहीं लगता, 1-2 दिन क्यों भटक जाता है, जानें इस प्रश्न का उत्तर

प्रेमानंद जी महाराज इस प्रश्न के उत्तर में बताते हैं कि जबान से नाम जप करें, जब तक मन में मलीनता या गंदगी है तब तक मन भागता है, जहां निर्मल मन हुआ तो शांत होकर भगवान में लग जाता है. सर्व पापों का नाश करने के लिए भगवान का नाम है. 

“नाम संकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम्। प्रणामो दुःख शमनः तं नमामि हरिं परम्।।”

Related Post

आधा घंटा नाम जप करें, माला से, काउंटर से अगर पढ़ें आप पढ़ सकते हैं तो श्रीमद्भागवत का एक अध्याय रोज पढ़ें, नाम कीर्तन, नाम जप और भगवान की लीलाएं श्रवण से हमारा मन पवित्र होने लगता है. जिनता पवित्र होता है उतना भगवान में लगता है और जितना अपवित्र होता है उतना संसार में लगता, जब-जब संसार में मन जाए तो वह अपवित्र है इसीलिए हमको निरंतर और बराबर अभ्यास करते रहना चाहिए. हम चाहते हैं और फिर ना हो ऐसा कैसा हो सकता है. हमारी और भी चाहते हैं तो उन चाहतों में मन जाता है अगर केवल चाह हो जाए की भजन करना है तो आपका मन कभी नहीं भटकेगा.

अभ्यास करें, अभ्यास के द्वार हम अपने मन को भगवान में लगा सकते हैं. 30 मिनट रोज अभ्यास करें , इसको 1 माह तक करें. इस दौरान अगर आपसे कोई बात करने आएगा तो आपको बुरा लगेगा, इसका अर्थ है आपका मन भगवान का नाम लेने के लिए राजी हो गया है. इसके बाद आनंद की अनुभूति होगी, नाम जप को अभ्यास में लाएं, रोज करें, धीरे-धीरे मन लगने लगेगा.

Know Your Rituals: कल्पवास क्या है? माघ माह में ही क्यों किया जाता है कल्पवास, जानें महत्व और नियम

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का…

April 10, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार गजकेसरी योग के कारण बेहद खास बन रही…

April 10, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी…

April 10, 2026