Categories: धर्म

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करना होता है शुभ, यहां जाने पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत साल 2025 में 03 नवंबर 2025, सोमवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा आप पर होती है और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है. ऐसे में आपको इस दिन जरूर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.

Published by Shivi Bajpai

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत साल 2025 में 03 नवंबर 2025, सोमवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा आप पर होती है और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है. ऐसे में आपको इस दिन जरूर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. तो आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर भगवान शिव को किन चीज़ों को अर्पित करना चाहिए?

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक करने से आपके जीवन में भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है. 

प्रदोष व्रत कब है? (Pradosh Vrat 2025 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष क त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 03 नवंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगी और इसका समापन 04 नवंबर को देर रात 02 बजकर 05 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष व्रत या सोम प्रदोष व्रत 03 नवंबर को रखा जाएगा.

सोम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

बेलपत्र अर्पित करना होता है शुभ

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को बेलपत्र काफी प्रिय है. इसे महादेव को अर्पित करने से आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Related Post

चावल और दूध

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, चावल और दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भगवान शिव आपसे प्रसन्न होते हैं. शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से मानसिक तनाव दूर होता है. 

Khatu Shyam Baba: हारे का सहारा ‘खाटू श्याम’, क्यों भगवान श्री कृष्ण ने इन्हें कलयुग में पूजे जानें का दिया वरदान?

गन्ने का रस चढ़ाना होता है शुभ

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

शमी के फूल

प्रदोष व्रत के दिन शमी पत्र के साथ-साथ भगवान शिव को शमी के फूल भी अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. 

Kasibugga Venkateshwar Swami Temple: दक्षिण भारत के इस मंदिर का क्या है भगवान विष्णु से कनेक्शन, जानें क्यों कहलाता है ‘पूर्व का तिरुपति’?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026