Categories: धर्म

सफलता पाने के लिए करें ये आसान और चमत्कारी उपाय, भोलेनाथ की कृपा से खुलेगा भाग्य

Sawan 2025: इस सावन आपको कुछ चमत्कारी उपाय करने चाहिए जिससे कि भोले बाबा की कृपा आप पर रहेगी साथ ही आप जिंदगी में सफल भी हो पाएंगे।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025: सावन का महीना सिर्फ बारिश और हरियाली का नहीं, बल्कि भोलेनाथ (भगवान शिव) की कृपा पाने का खास समय भी माना जाता है। इस पूरे महीने में अगर आप सच्चे मन से कुछ छोटे-छोटे उपाय करें, तो जीवन में सफलता, धन और शांति मिल सकती है। 
आइए जानते हैं VastuguruManyyaa (Manyyaa Adlakkha) बताए गए कुछ असरदार उपाय जो सावन में जरूर करने चाहिए।

भोलेनाथ को जल चढ़ाएं हर दिन

सावन में रोज सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिवलिंग पर गंगाजल या साफ पानी चढ़ाएं। अगर गंगाजल न हो तो घर का पानी भी चलेगा। साथ में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इससे सारी बाधाएं दूर होती हैं और सफलता का रास्ता खुलता है।

सोमवार का व्रत करें

सावन के सभी सोमवार (Sawan Somvar Vrat) बहुत शुभ माने जाते हैं। अगर आप नौकरी, पढ़ाई, या बिजनेस में सफलता चाहते हैं, तो इन सोमवारों का व्रत रखें और भोलेनाथ का व्रत कथा सुनें या पढ़ें। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Sawan Mangala Gauri Vrat 2025: प्रेम में मिलेगी सफलता! सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, ये सारी परेशानी दूर करेंगी माता पार्वती

बेलपत्र और भस्म

शिवलिंग पर बेलपत्र (Belpatra), धतूरा, और भस्म चढ़ाना बहुत फलदायक माना गया है। बेलपत्र पर अपने मन की इच्छा लिखकर भोलेनाथ को अर्पित करें। यह एक गुप्त उपाय है, जिससे इच्छाएं जल्दी पूरी होती हैं।

“महा मृत्युंजय मंत्र” का जाप करें

अगर जीवन में बहुत रुकावटें आ रही हैं, तो रोज 108 बार “ॐ त्र्यंबकम् यजामहे…” (Mahamrityunjaya Mantra) का जाप करें। यह मंत्र आपकी एनर्जी बढ़ाता है और मन को शांत करता है। पढ़ाई में फोकस बढ़ाने और करियर में ग्रोथ लाने में यह मंत्र मददगार है।

Related Post
गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें

सावन के महीने में दान-पुण्य (Donation in Sawan) का बहुत महत्व है। अगर आप सफलता चाहते हैं तो किसी जरूरतमंद को खाना, वस्त्र या जल दान करें। इससे आपके जीवन के नकारात्मक ग्रह शांत होते हैं और तरक्की का रास्ता साफ होता है।

Sawan Mangala Gauri Vrat 2025: प्रेम में मिलेगी सफलता! सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, ये सारी परेशानी दूर करेंगी माता पार्वती

शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप

रोज 108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है और जीवन में चल रही हर परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

ध्यान रहे कोई भी उपाय तभी असर करते हैं जब आपके मन में श्रद्धा और विश्वास हो। इसलिए कोई भी उपाय सिर्फ दिखावे के लिए न करें, बल्कि सच्चे दिल से करें। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026