Categories: धर्म

Online Shradh: ऑनलाइन श्राद्ध का चलन सही है या नहीं, जानें यहां?

Online Shradh ka Mehtav: आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जीवन के लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित किया है. पूजा-पाठ और धार्मिक कर्मकांड भी अब ऑनलाइन होने लगे हैं. श्राद्ध कर्म, जो परंपरागत रूप से घर या पवित्र स्थल पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया जाता था, अब ऑनलाइन माध्यम से भी करवाया जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ऑनलाइन श्राद्ध करना सही है या गलत? इसका उत्तर धार्मिक मान्यताओं, व्यक्तिगत आस्था और परिस्थितियों पर निर्भर करता है.

Published by Shivi Bajpai

Online Shradh 2025: ऑनलाइन श्राद्ध करना पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन यह पारंपरिक श्राद्ध का विकल्प मात्र है. यदि परिस्थितियों के कारण आप स्वयं श्राद्ध में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से विधि-विधान करना भी स्वीकार्य है. बशर्ते कि इसमें आपकी श्रद्धा, आस्था और सच्चा मन जुड़ा हो। किंतु यदि संभव हो, तो श्राद्ध को घर या किसी पवित्र स्थान पर प्रत्यक्ष रूप से करना ही श्रेष्ठ माना गया है.

Vishwakarma Puja: पितृ पक्ष में पड़ रही है विश्वकर्मा पूजा, जानें क्या खरीदें और क्या न खरीदें?

ऑनलाइन श्राद्ध का चलन क्यों फेमस हो रहा है?

हिंदू धर्म में श्राद्ध का महत्व बहुत अधिक है. यह कर्मकांड पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि श्राद्ध का मूल आधार “श्रद्धा” है. यानि यदि व्यक्ति पूरी भावना, आस्था और सच्चे मन से अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और पिंडदान करता है, तो वह स्वीकार्य होता है. आज कई लोग नौकरी, पढ़ाई या प्रवास की वजह से अपने घर या तीर्थ स्थानों पर जाकर श्राद्ध करने में असमर्थ होते हैं. ऐसे में ऑनलाइन श्राद्ध उनके लिए एक विकल्प बनकर सामने आया है. इस व्यवस्था में व्यक्ति किसी पंडित या संस्था से जुड़कर वीडियो कॉल या लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए श्राद्ध कर्म करवा सकता है.

Related Post

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो श्राद्ध का उद्देश्य पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उन्हें तृप्त करना है. यदि ऑनलाइन श्राद्ध में विधि-विधान का पालन सही तरीके से किया जाए और व्यक्ति मन से इसमें शामिल हो, तो यह गलत नहीं है. क्योंकि यहाँ असली महत्व कर्मकांड से अधिक श्रद्धा और भावनाओं का है.

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को क्या पड़ने वाला है साल का आखिरी ग्रहण, जानें यहां

Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026