Categories: धर्म

Paush Purnima 2026: इस दिन पड़ेगी साल 2026 की पहली पूर्णिमा, नोट करें सही डेट और महत्व

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. पौष पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व है. जानते हैं साल 2026 की पहली पूर्णिमा किस दिन पड़ेगी.

Published by Tavishi Kalra

Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. साल 2026 की पहली पूर्णिमा किस दिन पड़ेगी, इस तिथि को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है. साल 2026 की पहली पूर्णिमा पौष पूर्णिमा होगी. पौष माह की इस पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.

पौष माह में पड़ने वाले हर त्योहार महत्वपूर्ण होते हैं. इस माह में सफला एकादशी, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती और पौष पूर्णिमा मनाई जाती है. पौष पूर्णिमा, हिंदू कैलेण्डर का अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है.

पौष पूर्णिमा 2026 तिथि (Paush Purnima 2026 Tithi)

  • पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 6 बजकर 53 मिनट पर होगी.
  • पूर्णिमा तिथि का अंत 3 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगा.
  • पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, 2026 शनिवार को पड़ रही है.
  • इस दिन चन्द्रोदय का समय शाम 5 बजकर 28 मिनट रहेगा.

पौष पूर्णिमा के अगले दिन से माघ माह की शुरुआत हो जाती है. पौष पूर्णिमा के शुभ दिन पर वाराणसी और प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाना अत्यधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र डुबकी लगाने से मनुष्य को जीवन-मरण के अनवरत चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है.

Related Post

पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा और आरती की जाती है. पूर्णिमा तिथि के दिन इस कथा और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है.

Aaj Ka Panchang: 29 दिसंबर, सोमवार का पंचांग, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026