Categories: धर्म

Brahmacharini Devi : नवरात्र के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन और पाएं आत्मसंयम, धैर्य तथा कठिन परिस्थितियों से लड़ने का सामर्थ्य

Navratri 2025: नवरात्र का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. ब्रह्मचारिणी शब्द में ब्रह्म का अर्थ तप और चारिणी का अर्थ आचरण से है अर्थात तप का आचरण करने वाली देवी. माता पार्वती को यह नाम कठोर तप के कारण ही मिला है. देवी इस स्वरूप में दाहिने हाथ में जप की माला लिए हैं तो बाएं हाथ में कमंडल धारण किए हैं.

नवरात्र का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. ब्रह्मचारिणी शब्द में ब्रह्म का अर्थ तप और चारिणी का अर्थ आचरण से है अर्थात तप का आचरण करने वाली देवी. माता पार्वती को यह नाम कठोर तप के कारण ही मिला है. देवी इस स्वरूप में दाहिने हाथ में जप की माला लिए हैं तो बाएं हाथ में कमंडल धारण किए हैं.

 माता ब्रह्मचारिणी के जन्म की कथा 

पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री या पार्वती था. बड़ी होने पर एक बार देवर्षि नारद पर्वतराज के घर पहुंचे और देवी पार्वती को देख उनका भविष्य बताते हुए कहा कि पूरा संसार इनकी आराधना करेगा. उन्होंने बताया कि इनका विवाह शिव जी से होगा लेकिन उन्हें पाने के लिए कठोर तप करना होगा. बस उनकी बात सुन वो जंगल में तप करने चल पड़ीं. कठोर तप करने के कारण उन्हें तपश्चारिणी भी कहा जाना लगे. उन्होंने एक हजार वर्ष तक केवल फल-फूल खाकर बिताए और सौ सालों तक केवल शाक आदि खाकर निर्वहन किया. तीन हजार सालों तक बिल्व पत्र खाकर शिव जी की जाप करती रहीं. इसके बाद हजारों साल निर्जला और निराहार रहते हुए तपस्या की, पत्ते खाना छोड़ने से उनका नाम अपर्णा पड़ा. उनके तप से प्रभावित होकर सप्तर्षियों ने दर्शन देकर कहा कि तुम्हारी मनोकामना पूरी होगी और जल्द ही भगवान शंकर तुम्हें पति के रूप में प्राप्त होंगे. तुम्हारा तप पूर्ण हुआ और जल्द ही पिता बुलाने आएंगे तो घर चली जाना. इसके बाद ही उनका भोलेनाथ से विवाह हुआ.

Related Post

संघर्ष में विचलन नहीं धैर्य चाहिए

इन देवी की कथा सीख देती है कि मनुष्य को जीवन के कठिन दौर में भी विचलित नहीं होना चाहिए बल्कि धैर्य से कार्य करना चाहिए. परिस्थितियां चाहे जैसी हो, आत्मसंयम तथा समर्पण से कभी नहीं डिगना चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से भक्तों को मनोबल, धैर्य, आत्मसंयम की प्राप्ति के साथ ही जीवन की कठिनाइयों से पार पाने का साहस मिलता है और उनकी कृपा से सभी कार्य सिद्ध होते हैं. 

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026