Categories: धर्म

Mumbai News: लालबागचा राजा का सजा दरबार, गणेशोत्सव को लेकर बड़ी तईयारी

फ़र्ज़ी स्रोत वीआईपी प्रवेश के बारे में गलत अफ़वाहें फैला रहे हैं,

Published by

सुधाकर कश्यप की मुंबई से रिपोर्ट: महाराष्ट्र का सबसे प्रिय पर्व गणेशोत्सव पूरे देश में मशहूर है और गणेश उत्सव को लेकर मुंबई में धूम मची है। 27 अगस्त से शुरू होने वाला यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। गणेशोत्सव की भव्यता और आस्था की बात की जाये तो सबसे पहला नाम ”लालबागचा राजा” का लिया जाता है। यह केवल एक मशहूर गणपति मंडल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास का जीवंत केंद्र है। हर साल गणेश चतुर्थी पर मुंबई का लालबाग क्षेत्र तब एक आध्यात्मिक महासागर में तब्दील हो जाता है, जब भक्तजन नवसाचा गणपति यानी इच्छाओं को पूर्ण करने वाले ”लालबागचा राजा” के दर्शन के लिए कई घंटों तक लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। इस राजा की पहचान सिर्फ मन्नतें पूरी करने वाले गणपति के रूप में नहीं, बल्कि इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक एकता से जुड़ी परंपरा के रूप में भी है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग-परेल क्षेत्र में स्थित है। यहां देश-विदेश से वीवीआईपी लोग लालबाग के राजा के दर्शन करने आते हैं। बीते कुछ सालों में लालबाग के राजा की प्रसिद्धि में और इजाफा हुआ है।

प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित हो रही झूठी सूचनाओं

इसी बीच ”लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल” ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि मंडल कोई ”वीआईपी दर्शन पास” जारी नहीं करता है और न ही दर्शन के लिए कोई शुल्क लेता है। विभिन्न वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित हो रही झूठी सूचनाओं के मद्देनज़र, मंडल ने भक्तों से सतर्क रहने और धोखाधड़ी या गलत सूचना के झांसे में आने से बचने का आग्रह किया है। मंडल ने दोहराया कि कुछ फ़र्ज़ी स्रोत वीआईपी प्रवेश के बारे में गलत अफ़वाहें फैला रहे हैं, जिससे गणेश भक्तों में भ्रम पैदा हो रहा है। लालबागचा राजा मंडल ने श्रद्धालुओं को फर्जी VIP दर्शन पास के झांसे में आने से बचने के लिए की गयी ये ख़ास अपील। देश-विदेश से भक्त आते हैं राजा के दर्शन करने केलिए। 

मेलानिया ट्रंप ने पुतिन को लिखा भावुक पत्र, यूक्रेन युद्ध में फंसे बच्चों के लिए की मदद की अपील

Related Post

भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है

मंडल ने एक सुरक्षित और वास्तविक दर्शन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, राजा के सभी भक्तों को सटीक अपडेट और घोषणाओं के लिए केवल आधिकारिक संचार प्लेटफ़ॉर्म पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि ”लालबागचा राजा” शहर में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले बड़े गणेशोत्सव स्थलों में से एक है। यहां पहले दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। इसी उम्मीद के साथ मंडल का उद्देश्य इस परामर्श के जरिये भक्तों को गुमराह होने या शोषण से बचाना है।

ऑपरेशन सिंदूर पर ऑस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ की मुहर, IAF की कार्रवाई से पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान

Published by

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026