Categories: धर्म

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर न करें ये भूल, ध्यान रखें तुलसी माता से जुड़ी ये बातें

Mokshada Ekadashi 2025 Kab Hai: मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ तुलसी माता की पूजा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दिन तुलसी माता की पूजा करते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Published by Shivi Bajpai

Mokshada Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. पहली कृष्ण और दूसरी शुक्ल पक्ष में. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी पड़ती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व होता है. ये एकादशी तिथि इस साल 1 दिसंबर को मनाई जाएगी.

Related Post

मोक्षदा एकादशी का व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है. इस व्रत को करने से मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है. तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है. इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ तुलसी से संबंधित कुछ बातों का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए. ऐसा करने श्री हरि का आशीर्वाद बना रहता है और व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है.

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें मृत्यु के बाद आत्मा अपने घर क्यों आती है?

मोक्षदा एकादशी पर तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन माता तुलसी, भगवान विष्णु का निर्जला व्रत करने से आपके जीवन में खुशहाली आती है. 
  • ऐसे में भूलकर भी इस दिन माता को जल न चढ़ाएं. साथ ही तुलसी पात्र भी न उतारें. ऐसा करने से तुलसी माता का व्रत खंडित हो जाता है.
  • एकादशी या किसी भी अन्य दिन तुलसी के आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए.
  • तुलसी के पास जूते-चप्पल, झाड़ू और कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें. वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
  • एकादशी पूजा के दौरान विष्णु जी के भोग में तुलसी दल जरूर चढ़ाएं. एकादशी के दिन इन बातों का ध्यान रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है.

Ganga Jal Ke Niyam: क्यों पवित्र माना जाता है गंगाजल, घर पर इसे रखने के इन नियमों को जानें यहां

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026