Categories: धर्म

Margashirsha Amavasya 2025: 19 या 20 नवंबर कब है मार्गशीर्ष अमावस्या? जान लें स्नान दान का शुभ मुहूर्त

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है कि आखिरी किस दिन पड़ रही है अमावस्या 19 या 20 नवंबर 2025. जानें अमावस्या कब है और साथ ही जानें इस दिन स्नान दान का सही समय.

Published by Tavishi Kalra

Margashirsha Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन को स्नान, दान, पुण्य के कार्य के लिए जरूरी माना जाता है. अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष का 15वां दिन होता है. साल 2025 में मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 20 नवंबर, गुरुवार के दिन पड़ रही है. मार्गशीर्ष अमावस्या पितरों को समर्पित तिथि है. इस दिन पितरों के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए पिंडदान, तर्पण किया जाता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 तिथि (Margashirsha Amavasya 2025 Tithi)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 19 नवंबर को सुबह 9.43 मिनट पर प्रारंभ होगी.
जिसका समापन 20 नवंबर को दोपहर 12.16 मिनट पर होगा. 
उदयातिथि होने के कारण मार्गशीर्ष अमावस्या या अगहन अमावस्या 20 नवंबर, 2025 गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है.
साथ ही मार्गशीर्ष माह की दर्श अमावस्या 19 नवंबर के दिन पड़ रही है.

इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है. इस दिन जरूरतमंदों को खाने का सामान दान करें. मार्गशीर्ष माह की अमावस्या के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना और सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना गया है.

पंचांग के अनुसार –
ब्रह्म मुहूर्त का समय- 05.01 से लेकर 5.54 मिनट तक रहेगा.
पितृ तर्पण का समय-  सुबह 11.30 से लेकर दोपहर 12.30 तक रहेगा.

Related Post

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 महत्व (Margashirsha Amavasya 2025 Importance)

अमावस्या तिथि को पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन श्राद्ध की रस्मों को करने के लिए उपयुक्त माना गया है. साथ जो लोग कालसर्प दोष से पीड़ित हैं इस दिन उसके निवारण की पूजा करने के लिए भी अमावस्या का दिन उपयुक्त माना गया है.  मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.

Kshama Yachna: पूजा के बाद भगवान से क्यों करते हैं क्षमा प्रार्थना? जानें इसका महत्व और सही तरीका

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026