Categories: धर्म

पितरों का श्राद्ध करने के लिए नहीं है जेब में पैसा तो न हो परेशान, इस उपाय को करने से वे होंगे तृप्त, मिलेगा आशीर्वाद

Shradh 2025: पितरों के श्राद्ध कर्म को बहुत ही धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाते हैं किंतु महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आपने पूर्वजों के श्राद्ध कर्म पूरे मन से किया जाना चाहिए। आइए बतातें हैं इसका असली महत्व

Published by Preeti Rajput

Pitru Paksha 2025: भारतीय दर्शन में जिस तरह अन्य तीज त्योहारों का महत्व है उसी तरह से एक पूरा पखवारा पितरों के लिए आरक्षित है। यूं तो पूर्वजों को हमेशा ही याद रखना चाहिए क्योंकि हमारा अस्तित्व ही उनसे है। फिर भी भारतीय ऋषियों ने एक पखवारा उनके लिए आरक्षित कर दिया है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक का पखवारा पूर्वजों को याद करने के लिए ही है। इस दौरान उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने से वे अदृश्य होकर हमारे जीवन में सहायक बने रहते हैं।

कोप से बचना है तो प्रायश्चित करें

देखा जाता है कि बहुत से लोग पितृपक्ष में पितरों के श्राद्ध कर्म को बहुत ही धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाते हैं किंतु महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आपने पूर्वजों के श्राद्ध कर्म में कितना पैसा खर्च किया और कितने लोगों को श्राद्ध भोज पर आमंत्रित किया। वास्तव में महत्व तो इस बात का है कि हम अपने पिता, पितामह, गुरुजनों आदि को जीवित अवस्था में कितना सम्मान देते हैं, सेवा और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं।  वास्तविकता तो यही है कि जो लोग अपने माता-पिता की जीवित अवस्था में सेवा करना तो दूर बल्कि उनका अपमान करते हैं तो ऐसे लोगों का श्राद्ध करना निरर्थक माना जाता है।  उनका श्राद्ध कर्म तभी फलीभूत होगा जब उनके अंदर प्रायश्चित का भाव हो, ऐसा करने पर ही वह पितरों के कोप से बच सकेंगे। 

जीवित बुजुर्गों का सम्मान करना न भूलें

वास्तव में पितरों को आपसे धन या अन्य किसी तरह की कोई चाहत नहीं है। उनकी तो केवल एक ही कामना होती है कि आने वाली पीढ़ियां उनकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करें। यदि आपको लगता है कि आपके पितरों की कोई इच्छा थी जो वो अपने जीवन में पूरी नहीं कर सके और आपको उसकी जानकारी है तो उसे अवश्य ही पूरा करना चाहिए।  इस कार्य के लिए पितृपक्ष से अच्छा समय कोई समय हो ही नहीं सकता है। 

Related Post

Vastu Guru Manyyaa Exclusive :आपकी डेट ऑफ बर्थ से जानें पूरे हफ्ते का हाल, हर नंबर कह रहा बहुत कुछ अलग
इस तरह करें पितरों को याद

श्राद्ध मीमांसा ग्रंथ में लिखा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास पितरों का श्राद्ध करने के लिए कुछ भी न हो तो वह दक्षिण दिशा की तरफ मुख कर अपने दोनों हाथों से आकाश की ओर कुशा उठाकर अपने पूर्वजों का ध्यान कर पश्चाताप करते हुए जोर-जोर से अन्तर्भाव से कहे, हे मेरे पितरों ! मेरे पास कोई धन नहीं है, मैं आपको इन आंसुओं के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं दे सकता हूं। ऐसा करने से भी पितर संतुष्ट होते हैं और उस व्यक्ति को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 

Pitru Paksha 2025 : पितरों का श्राद्ध करने वाले को मिलता है उसका फल, जानिए अविवाहित भीष्म पितामह की मृत्यु के बाद किसने किया था…

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: shradh 2025

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026