Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया? पूजा पर इसका क्या असर होगा?

Karwa Chauth Bhadra: करवा चौथ 2025 को पूजा पर क्या इस साल भद्रा का प्रभाव पड़ेगा? जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का महत्व.

Published by Shraddha Pandey

Bhadra Kaal During Karwa Chauth 2025: करवा चौथ (Karwa Chauth) सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस बार यह त्योहार शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. हर साल इस दिन का इंतजार महिलाएं बड़ी श्रद्धा से करती हैं, क्योंकि करवा चौथ का निर्जला व्रत पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन करवा, चंद्रदेव और भगवान शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:32 बजे से 7:10 बजे तक रहेगा.

कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat) सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था, वहीं, महाभारत काल में द्रौपदी ने भी अपने पांडव पतियों की रक्षा और दीर्घायु के लिए यह व्रत किया था. अब सवाल यह उठता है कि क्या इस साल करवा चौथ पर भद्रा का असर होगा?

पंचांग के मुताबिक भद्रा काल?

पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ के दिन भद्रा (Bhadra kaal) नहीं रहेगी. भद्रा काल एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को दोपहर 12:37 बजे से रात 10:54 बजे तक रहेगा. इसका मतलब है कि करवा चौथ के दिन सभी महिलाएं बिना किसी भद्रा दोष के पूजा और व्रत कर सकती हैं.

Related Post

भद्रा का महत्व और उसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की बहन कहा गया है. इसका स्वभाव उग्र माना जाता है. इसी कारण से इसे पंचांग के “विष्टि करण” में शामिल किया गया. भद्रा का वास तीनों लोकों- स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक और पाताल लोक, में अलग-अलग समय पर रहता है. जब भद्रा पृथ्वी लोक में होती है, तब किसी भी शुभ कार्य, शादी या पूजा को अशुभ माना जाता है. लेकिन यदि भद्रा स्वर्गलोक या पाताल लोक में हो, तो उसका प्रभाव पृथ्वी पर नकारात्मक नहीं पड़ता और कई बार शुभ फल भी देता है.

करवा चौथ पर रहेगा भद्रा काल?

इस बार करवा चौथ पर भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए महिलाएं शुद्ध मुहूर्त में पूजा कर अपने व्रत का फल प्राप्त कर सकेंगी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026