Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: निकला चांद; सुहागिनों ने किया पति का दीदार, की लंबे उम्र की कामना

Karawa Chauth 2025 Moonrise :महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की.

Karwa Chauth 2025 Moonrise : सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा, रात में छलनी से चांद का दीदार किया और फिर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया.

Related Post

पतियों की दीर्घायु की कामना

चंद्रोदय होते ही महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की. नवविवाहित महिलाओं ने अपने पहले करवा चौथ पर विशेष उत्साह दिखाया और पतियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया. देश भर में महिलाओं ने शुभ ज्योतिषीय संयोग के अनुसार करवा चौथ बड़े उत्साह के साथ मनाया. मंदिरों में जाकर महिलाओं ने चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा की और अपने परिवार के लिए सुख-शांति और खुशहाली की कामना की. नवविवाहित महिलाओं ने भी वृद्ध महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पूजा की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं. महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर करवे में गेहूं भरकर उस पर मिठाई और दक्षिणा रखकर पूजा में भाग लिया. शाम को विधि-विधान से पूजा के बाद सभी बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करने लगीं. जिन महिलाओं के पति बाहर थे, उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए पतियों के दर्शन कर व्रत तोड़ा. करवा चौथ के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल रही. सजावट, सौंदर्य प्रसाधन और मिठाइयों की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026