Categories: धर्म

Hariyali Teej 2025- कब है हर‍ियाली तीज 26 या 27? जाने कब है शुभ मुहूर्त और क्या है पूजा विधि और व्रत रखने से क्या मिलेगा लाभ

Kab Hai Hariyali Teej-  26 या 27 कब है हर‍ियाली तीज? हिंदू मान्यताओं के अनुसार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। ऐसे में आप भी साल 2025 में तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण हरियाली तीज की तिथि को लेकर असमंजस है और जानना चाहते है 26 या 27 कब है हर‍ियाली तीज? तो बता दें कि इस साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू हो रही गै और अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो रही है, ऐसे में सूर्योदय के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई रविवार को रखा जाएगा।

Published by chhaya sharma

Kab Hai Hariyali Teej-  26 या 27 कब है हर‍ियाली तीज? हिंदू मान्यताओं के अनुसार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। ऐसे में आप भी साल 2025 में तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण हरियाली तीज की तिथि को लेकर असमंजस है और जानना चाहते है 26 या 27 कब है हर‍ियाली तीज? तो बता दें कि इस साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू हो रही गै और अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो रही है, ऐसे में सूर्योदय के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई रविवार को रखा जाएगा।

हरियाली तीज का व्रत क्यों रखा जाता है? (Significance of Hariyali Teej 2025)

महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद  खास होता है।सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए और अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को बेहद श्रद्धा से रखती हैं। हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में रखा जाता है।कहा जाता है  कि मां पार्वती ने 108 जन्मों तक कठोर तप करने के बाद भगवान शिव को पति के रूप में पाया था। इसलिए इस दिन महिलाए व्रत रखती हैं और पुरे विधि-विधान से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके अलावा हर‍ियाली तीज पर हरी चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनने और हाथों पर मेहंदी भी लगने का भी रिवाज होता है। 

अब जानते हैं हरियाली तीज की पूजा की विधि (Kaise Kare Hariyali Teej Vrat Ki Puja Vidhi )

हरियाली तीज का व्रत रखने के लिए महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और  सोलह शृंगार करना चाहिए। हरियाली तीज के दिन महिलाओं को खास लाल और हरे रंग के वस्त्र जरूर धारण करने चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर को अच्छी तरह से साफ करके पूजा स्थल की चौकी पर पीला या लाल वस्त्र बिछाना चाहिए और भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। साथ ही हाथ में गंगाजल और पुष्प लेकर हरियाली तीज व्रत  (Hariyali Teej Vrat) का संकल्प लेना चाहिए और पूजा से पहले माता पार्वती का अच्छा  शृंगार भी करना चाहिए। इसके बाद पुरे दिन हरियाली तीज व्रत रखे और व्रत की कथा भी जरूर सुने इसके बाद रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें.

Related Post

हरियाली तीज की पूजा सामग्री (Puja Samagri of Hariyali Teej)

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) व्रत की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की तस्वीर, मिट्टी या पीतल का एक कलश, पूजा की चौकी, चौकी में चारों ओर बांधने के लिए केले के पत्ते, लाल या पीला कपड़ा, सोलह श्रृंगार (जैसे चुनरी, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, सिंदूर, महावर, कंघी, शीशा और नई हरी साड़ी आदि) साथ ही भगवान शिव और भगवान गणेश के लिए नए वस्त्र जरूर रखे। इसके अलावा नारियल, बेलपत्र, कुमकुम, धतूरा, दूर्वा, अबीर, कलावा, सफेद चंदन, आक के फूल, फूल और फल, कपूर, धूप, गाय की घी, मिट्टी या पीतल का दीपक, पंचामृत और मिठाई भी जरूर रखे, क्योंकि यहां बताई गई सभी चीजें पूजा को पूरा करती है और भगवान शंकर जी को बेहद पसंद है।

अकाल मृत्यु या जिंदगी जहन्नुम… इन राशियों के लिए नर्क से कम नहीं होंगे अगले 6 महीने, मौत से भी खौफनाक होगा अंजाम, जीवन बचाने के लिए ‘देवदूत’ बनेगा ये एक काम

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026