Categories: धर्म

काल भैरव के आठ रूप कौन-से होते हैं? जानें इनका महत्व और पूजा करने का लाभ क्या है?

Kaal Bhairav: काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप है. जब भगवान शिव प्रचंड क्रोध में थे तब इनकी उत्पत्ति हुई थी. कथा के अनुसार ब्रह्मा के क्रोध से जलते सिर को भैरव ने उनके धड़ से अलग कर दिया था. इस पर भगवान शिव ने भैरव से सभी तीर्थ स्थानों पर जाने को कहा ताकि उन्हें ब्रह्म हत्या के पाप से छुटकारा मिल सके.

Published by Shivi Bajpai

Kaal Bhairav: काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप है. जब भगवान शिव प्रचंड क्रोध में थे तब इनकी उत्पत्ति हुई थी. कथा के अनुसार ब्रह्मा के क्रोध से जलते सिर को भैरव ने उनके धड़ से अलग कर दिया था. इस पर भगवान शिव ने भैरव से सभी तीर्थ स्थानों पर जाने को कहा ताकि उन्हें ब्रह्म हत्या के पाप से छुटकारा मिल सके. 

परंतु उन्होंने देखा कि ब्रह्म हत्या का पाप हर जगह उनका पीछा कर रहा है. लेकिन जैसे ही भैरव काशी पहुंचे, वैसे ही उनका पाप मिट गया. पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने अपने अवतार की रचना की और उसे ‘काल’ नाम देकर कहा कि ये काल यानि मृत्यु का राजा है. तो आइए जानते हैं कि काल भैरव के आठ रूप कौन-से हैं?

भगवान काल भैरव के आठ रूप कौन-से हैं?

कपाल भैरव

यह भगवान कालभैरव का एक चमकीला स्वरूप है, जिसपर वे हाथी पर सवारी कर रहे है. उनके एक हाथ में त्रिशूल है और दूसरे हाथ में तलवार है, उनके तीसरे और चौथे हाथ में शस्त्र और पात्र हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कालभैरव के इस स्वरूप की पूजा करने से कानूनी मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है.  

क्रोध भैरव

कालभैरव का ये स्वरूप गहरे नीले रंग का है जिनकी तीन आंखें हैं और उनका वाहन गरुड़ हैं. काल भैरव के इस स्वरूप को दक्षिण-पश्चिम दिशा का देवता माना जाता है. इनकी पूजा करने से आपके सभी पापों का नाश हो जाता है. 

असितांग भैरव

काल भैरव का ये स्वरूप सफेद कपालों की माला धारण किए हुए है और उनके हाथ में भी कपाल है. तीन आंखों वाले असितांग भैरव का वाहन हंस है.  इनकी पूजा करने से मनुष्य के अंदर क्रिएटिविटी जागती है. 

Related Post

चंद्र भैरव

चंद्र भैरव की उपासना करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और प्रतिकूल स्थितियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और उनकी सवारी मोर है. चंद्र भैरव के एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में पात्र और तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष धारण किए हुए हैं. 

गुरु भैरव

कालभैरव का एक स्वरूप गुरु भैरव भी है. इनके एक हाथ में कपाल और कुल्हाड़ी है, वहीं दूसरे हाथ में तलवार है. गुरु भैरव की सवारी बैल है और उनके शरीर में सर्प लिपटा हुआ है. विद्या, ज्ञान और धन प्राप्ति के लिए गुरू भैरव की आराधना की जाती है. 

संहार भैरव

संहार भैरव भगवान के सिर पर कपाल स्थापित है और इनकी तीन आंखे हैं. इनका वाहन काला कुत्ता है. संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और इनकी देह पर सांप लिपटा हुआ है. इनकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं. 

Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती पर भगवान को लगाएं इन चीज़ों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

उन्मत भैरव

उन्मत भैरव को शांति का प्रतीक माना जाता है. इस स्वरूप की पूजा करने से आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ जाती है और बुराईया समाप्त होने लगती हैं. 

भीषण भैरव

भीषण भैरव को नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए उनकी पूजी की जाती है. इनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है.

Tulsi Plant: तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें? तो आइए जानते हैं इसके खास उपाय

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026