Categories: धर्म

Jagannath Rath Yatra 2025: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की हुई शुरुआत, आखिर क्यों सोने की झाडू से होती है सफाई? जानें इस अनोखी परंपरा के पीछे छुपा वो अनसुना रहस्य

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून, शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह धार्मिक यात्रा 8 जुलाई तक चलेगी, जब नीलाद्रि विजय के साथ भगवान अपने मंदिर लौटेंगे।

Published by

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून, शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह धार्मिक यात्रा 8 जुलाई तक चलेगी, जब नीलाद्रि विजय के साथ भगवान अपने मंदिर लौटेंगे। हजारों की संख्या में भक्त पुरी पहुंच चुके हैं, ताकि इस शुभ यात्रा का हिस्सा बन सकें। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की ओर रथ पर सवार होकर निकलते हैं। सूत्रों के अनुसार यात्रा से पहले सुबह 6 बजे मंगला आरती की गई और 9:30 बजे से भगवान को रथ पर विराजमान कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर करीब 1 बजे भगवान को रथ पर बैठाया जायेगा।

यात्रा की शुरूआत खास परंपरा के साथ

यात्रा शुरू होने से पहले, दोपहर करीब 3 बजे, पुरी राजपरिवार के गजपति रथयात्रा के मार्ग की सफाई (सोने की झाड़ू से सफाई) करके यात्रा का उद्घाटन करेंगे। इस पवित्र यात्रा की शुरुआत एक बेहद खास परंपरा से होती है। इसे ‘छेरे पंहरा’ कहते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसे राजपरिवार द्वारा निभाया जाता रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोना बेहद पवित्र धातु है और देवी-देवताओं की पूजा में इसका विशेष स्थान है। रथ यात्रा के शुभारंभ से पहले सोने के झाडू से सफाई करना समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

Related Post

क्या है मान्यता?

इसके पीछे मान्यता है कि सोने की धातु गुरु ग्रह से संबंधित है, जो ज्ञान, वैभव और शुभता का कारक माना जाता है। इस अनोखी परंपरा के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ होता है, जिसमें भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026