Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 7 अगस्त 2025 राशिफल: बदल सकता है भाग्य का रास्ता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

7 August Rashifal : 7 अगस्त 2025 को कुछ राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए, जानते हैं कि आज हर राशिवालों के लिए दिन कैसे जाने वाला है और उनका लकी कलर के साथ नंबर क्या है।

Published by

7 August Rashifal : 7 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, या कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो राशिफल जरूर पढ़ें। आइए, जानते हैं कि आज किसका दिन रहेगा शानदार और किसे संभलकर रहना होगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा हो सकता है। कामकाज को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है लेकिन दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप आर्थिक मामलों में फायदे में रहेंगे। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में सुखद माहौल बना रहेगा। अगर किसी से नाराज हैं तो आज सुलह करने का अच्छा मौका है।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: हरा

2025 के आखिरी पांच महीनों में सोना बन जाएगी इन 4 राशिवालों की किस्मत, ज्योतिष नहीं Baba Vanga की खतरनाक भविष्यवाणी

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कोई पुरानी बात दिमाग में घूमती रहेगी। कोशिश करें कि फालतू तनाव न लें। शाम के समय पुराने दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी या बिजनेस में अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। सेहत का भी ख्याल रखें, खासकर पेट की दिक्कत हो सकती है।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: सुनहरा

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा। घर में किसी से कहासुनी हो सकती है। काम की भागदौड़ रहेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: भूरा

Related Post

तुला राशि (Libra)

आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ आपकी योजना के अनुसार चलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: गुला

Raksha Bandhan 2025: बहन की राशि के अनुसार दें ये खास गिफ्ट, रिश्ता होगा और भी मजबूतबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपकी किसी से बहस हो सकती है, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें। हालांकि पैसों की स्थिति बेहतर होगी और कोई पुराना निवेश लाभ देगा। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: नीला

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा और किसी पुराने रिश्ते में मिठास लौट सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कोई नई योजना शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: बैंगनी

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। किसी सीनियर का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: ग्रे

इन तारीखों को जन्मे लड़के बहनों के होते है दुलारे ,दिल से निभाते हैं भाई का रिश्ता, हर मुसीबत में देते है अपने बहन का…

कुंभ राशि (Aquarius)

आज भावनाओं में बहने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें और फालतू के झगड़ों से दूर रहें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सिल्वर

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रह सकता है। किसी पुरानी बात का हल मिल सकता है। अगर किसी रिश्ते में खटास है तो आज सुधार का मौका मिलेगा। स्टूडेंट को पढ़ाई में मन लगेगा।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: पीला

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : रक्षाबंधन 2025: कब है राखी, क्या है सही समय और कौन से मंत्र बोलें? जानिए सब कुछ यहां

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026