Categories: धर्म

Holashtak 2026 Dates: होलाष्टक 2026 कब से शुरू होंगे? क्यों इन दिनों नहीं होते शुभ कार्य

Holashtak 2026 Dates: साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत किस दिन से हो रही है. जानें होलाष्टक शुरू होने की सही डेट और इस दिनों में क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य.

Published by Tavishi Kalra

Holashtak 2026 Start Date: होलाष्टक होली से पहले के आठ दिन होते हैं, जिसे होलाष्टक के नाम से जाना जाता है.हर साल होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.

पंचांग के अनुसार होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी ति​थि से शुरू होकर फाल्गुन पूर्णिमा तक चलता है. पूर्णिमा तिथि के दिन होली पड़ती है उसके साथ ही इसका समापन हो जाता है.जानते हैं साल 2026 में होलाष्टक कब से लगेगा और कब खत्म होगा?

2026 में होलाष्टक कब से शुरू?

होलाष्टक फाल्गुन अष्टमी तिथि यानि 24 फरवरी से शुरू हो जाएगा.  से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है. यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. 

इस दिन सुबह 7 बजकर 01 मिनट पर अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी. जिसका समापन 25 फरवरी को सुबह 4 बजकर 51 मिनच पर होगा. इसीलिए होलाष्टक मंगलवार 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे. होलाष्टक का समापन 3 मार्च को होगा. 3 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा तिथि खत्म होगी.

होलाष्टक में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?

होलाष्टक के यह 8 दिन किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ नहीं होते हैं. इसीलिए इन 8 दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 

Related Post

होलाष्टक में शुभ कार्य करने से बाद में उसमें विघ्न और बाधाएं आ सकती हैं. साथ ही उसके परिणाम अशुभ फल देते हैं.

होलाष्टक के समय में ग्रह उग्र हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है. 

हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद कई बार भगवान विष्णु की पूजा करने पर यातनाएं दी, यह यातनाएं होलाष्टक की आठ तिथियों में दी गईं. इस वजह से भी होलाष्टक को अशुभ माना जाता है.

Ank Jyotish: 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्में लोगों का क्या है मूलांक? जानें अपने जीवन के रहस्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Narmada River: नर्मदा नदी को विश्व की एकमात्र ऐसी नदी माना जाता है जिसकी परिक्रमा…

March 7, 2026

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप…

March 7, 2026

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक…

March 7, 2026