Categories: धर्म

Hindu Wedding Rituals: दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर ही बरात क्यों लाता है? जानें इस रस्म का असली मतलब

Hindu Wedding Rituals: हिंदू धर्म में शादी विवाह के दौरान बहुत सी ऐसी रस्में निभाई जाती हैं जिनको जानना बहुत जरूरी है. शादी के समय दूल्हे का घोड़ी पर चढ़कर आना किस बात का प्रतीक है, जानते हैं.

Published by Tavishi Kalra

Hindu ding Rituals: बरात लेकर जाते समय दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया जाता है. घोड़ी पर बैठना कई लोगों में रस्म है. लेकिन इस रस्म, रिवाज और परंपरा किसका प्रतीक है जानते हैं. घोड़ी पर दूल्हे का चढ़ना सुख, सौभाग्य और शुभ माना जाता है.

दूल्हा अपनी दुल्हनियां को लेने बारात लेकर घोड़ी पर चढ़कर जाता है. दूल्हा सफेद रंग की घोड़ी पर बैठकर शादी की जगह पर जाता है. यह रस्म आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है.

घोड़ी पर क्यों आता है दूल्हा?

यह प्रतीक है नई जिम्मेदारियां को उठाने का और साथ ही वीरता का प्रतीक है. प्राचीन काल में विवाह से पहले योद्धाओं को अपनी बहादुरी साबित करनी पड़ती थी. जिसके लिए वह घोड़े पर सवार होकर आते थे. इसी वजह से युद्ध पर जाते समय घोड़ा उपयोग में लाया जाता था.

अगर वह घोड़ी पर बैठ कर आते तो यह शुभ और मांगलिक, विवाह का संदेश देता है. इसी कारण दुल्हा घोड़े पर नहीं बल्कि घोड़ी पर आता है. 

घोड़ी का स्वभाव बहुत चंचल और फुर्तीला होता है. घोड़ी पर सवार होकर जब दूल्हा दुल्हन को लेने जाता है को यह इस बात को दर्शाता है उसने अपने चंचल स्वभाव पर काबू पा लिया है और अब वह अपनी जिंदगी में बड़ी और परिवार की जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार है.

एक और मान्यता के अनुसार घोड़ा बहुत गुस्सैल स्वभाव का होता है. घोड़े के बिगड़ने पर उसपर काबू पाना बेहद मुश्किल होता है. इसीलिए घोड़ा शक्ति का प्रतीक है. वहीं  मांगलिक कार्य जैसे शादी के लिए समर्पण भाव चाहिए. इसीलिए शादी के दिन दूल्हा घोड़ी पर बैठकर आता है.

सफेद घोड़ी क्यों?

दूल्हा हमेशा ही अपनी दुल्हनियां को ले जाने के लिए  सफेद रंग की घोड़ी पर ही आता है. दूल्हे के लिए सफेद घोड़ी का चयन इसीलिए किया जाता है क्योंकि सफेद रंग शांति, शुद्धता, उदारता और सौभाग्य का प्रतीक है.

Vivah Panchami 2025: शुभ दिन होने पर भी विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होते विवाह, जानें खास वजह

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026