Categories: धर्म

क्यों बनता है गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण के लिए 56 भोग? यहां जानें पकवानों की लिस्ट, इसके पीछे का रहस्य

Govardhan Puja 2025 56 Bhog Items: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और साथ ही इस दिन कृष्ण जी के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. चलिए जानते हैं यहां गोवर्धन पूजा में क्यों बनाए जाते हैं गोवर्धन पूजा में 56 भोग? और क्या है पकवानों की लिस्ट?

Published by chhaya sharma

Govardhan Puja 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. साल 2025 में यह त्योहार 22 अक्टूबर के दिन बनाया जायेगा. मान्यताओं के अनुसार इस दिन कृष्ण जी ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था. इसलिए गोवर्धन पूजा में भगवान श्री कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन कृष्ण जी को छप्पन भोग अर्पित करने की परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग क्यों लगाया जाता है? इसके पीछे की कथा क्या है? और 56 भोग पकवानों की लिस्ट क्या है?

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग क्यों लगाया जाता है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान श्री कृष्ण गोकुल में रहते थे, तब वो रोजाना 8 बार भोजन करते थे और मां यशोदा भी बड़े प्रेम से उनके लिए सुबह से रात तक अलग-अलग व्यंजन बनाया करती थी. लेकिन एक बार इंद्र देव के बेहद क्रोध आया और उन्होंने गोकुल में भयंकर वर्षा शुरू कर दी. ऐसा इसलिए क्योंकि इंद्र को यह बुरा लगा कि सभी गोकुलवासी वर्षा देव यानी इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे. तब श्री कृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए पूरे सात दिन और सात रात तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाए रखा और इन सात दिनों तक भगवान कृष्ण ने कुछ भी नहीं खाया. जबकि वे रोज 8 बार भोजन करते थे. यानी 7 * 8 = 56 बार भोजन रह गया. वही जब वर्षा समाप्त हुई और इंद्र देव का अहंकार टूटा, तो गोकुलवासी अत्यंत प्रसन्न हुए. इसीलिए भक्तों ने भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए 56 प्रकार के व्यंजन बनाए और उन्हें भोग के रूप में अर्पित किया. तभी से गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई.

Related Post

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को लगाए जाने वाले 56 भोग के पकवानों की लिस्ट

छप्पन भोग में हर व्यंजन प्रेम और श्रद्धा से बनाया जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि जब भक्त सच्चे मन से भोजन बनाकर भगवान को अर्पित करता है, तो वह प्रसाद बनकर अमृत समान हो जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को लगाए जाने वाले 56 भोग पूरी, सब्जी, दाल, चावल, खीर, हलवा, पेड़ा, लड्डू, मिश्री-मक्खन, फल, चटनी और दूध से बनी मिठाइयां शामिल होती है. ये सभी व्यंजन भगवान कृष्ण के प्रिय है, खासकर मक्खन और मिश्री. गोवर्धन के दिन सभी व्यंजन सुंदर थालों में सजाकर भगवान  कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं और फिर आरती व प्रसाद वितरण होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026