Categories: धर्म

Falgun Month 2026 Vrat-Tyohar: फरवरी में इस दिन से शुरू होगा फाल्गुन माह, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

Falgun Month 2026 Vrat-Tyohar: हिंदू कैलेंडर का अंतिम और आखिरी महीना फाल्गुन माह होता है. हिंदू कैलेंडर में 12 महीने होते हैं. जानते हैं साल 2026 में फाल्गुन माह की शुरुआत किस दिन से हो रही है.

Published by Tavishi Kalra

Falgun Month 2026 Tyohar: फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का 12वां महीना होता है. इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 2 फरवरी, सोमवार के दिन से हो रही है. फालगुन माह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह में पड़ने वाले त्योहार बहुत विशेष होते हैं.  इस माह में हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होली का पर्व आता है ,साथ ही महाशिवरात्रि आती है. जानते हैं फाल्गुन माह के प्रमुख पर्व और व्रत का कैलेंडर.

फाल्गुन माह 2026 कब से शुरू?

फाल्गुन माह की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. दिृक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को  सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर होगी. वहीं प्रतिपदा तिथि का अंत 3 फरवरी को रात 1-52 मिनट पर होगा.

फाल्गुन माह का समापन 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होगा. इस दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा.

Know Your Tradition: शादी में सोना पहनना क्यों माना जाता है शुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

फाल्गुन के व्रत और त्योहार

द्विजप्रिय संकष्टी- 5 फरवरी, दिन बृहस्पतिवार

यशोदा जयंती- 7 फरवरी, दिन शनिवार

भानु सप्तमी, शबरी जयंती- 8 फरवरी, दिन रविवार

जानकी जयंती, कालाष्टमी- 9 फरवरी, दिन सोमवार

महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती- 12 फरवरी, दिन गुरुवार

विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति- 13 फरवरी, दिन शुक्रवार

शनि प्रदोष व्रत, विजया एकादशी पारण- 14 फरवरी, दिन शनिवार

महाशिवरात्रि, फाल्गुन मासिक शिवरात्रि- 15 फरवरी, दिन रविवार

दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, पहली भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण- 17 फरवरी, दिन मंगलवार

Related Post

फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती- 19 फरवरी, दिन गुरुवार

ढुण्ढिराज चतुर्थी- 21 फरवरी, दिन शनिवार

स्कंद षष्ठी- 22 फरवरी, दिन रविवार

होलाष्टक का प्रारंभ- 24 फरवरी, दिन मंगलवार

आमलकी एकादशी- 27 फरवरी, दिन शुक्रवार

आमलकी एकादशी पारण- 28 फरवरी, दिन शनिवार

रवि प्रदोष व्रत- 1 मार्च, दिन रविवार

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत- 2 मार्च, दिन सोमवार

होलिक दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण- 3 मार्च, दिन मंगलवार

होली- 4 मार्च, दिन बुधवार

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों के महादान से दूर होंगे कष्ट और बढ़ेगा पुण्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता

Tavishi Kalra

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से हिलेगा देश! IMD का अलर्ट, 21 राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम

Today Weather: देशभर में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है. कहीं तपिश वाली गर्मी तो…

March 19, 2026

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026