Categories: धर्म

Eid kab hai 2026: 20 या 21 इस साल कब है ईद, जानें हर साल क्यों बदलती है इसकी तारीख?

Eid kab hai 2026: मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद बस कुछ ही दिनों में आने वाला है, लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है कि आखिर कब है ईद, तो आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Eid kab hai 2026: ईद का त्योहार मुसलमानों के लिए हर्ष और उल्लास का समय होता है. ये रमजान के पाक महीने के समाप्त होने का प्रतीक है, जब लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और इबादत में लीन रहते हैं. हर साल इस दिन का जश्न अपने आप में विशेष होता है, क्योंकि ये परिवार, दोस्तों और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देता है.

हालांकि, कई लोग अभी भी सोच रहे हैं कि ईद इस साल 20 मार्च को होगी या 21 मार्च को. इसका कारण है कि ईद की तारीख सीधे चांद की स्थिति पर निर्भर करती है.

ईद की तारीख का निर्धारण

ईद-उल-फितर का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर और चांद के दीदार पर आधारित होता है. अगर चांद 19 मार्च की शाम को दिखाई दे, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, अगर चांद 20 की रात में दिखाई दे, तो ईद 21 मार्च को होगी. इस दिन के बाद इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना, शव्वाल, शुरू हो जाता है.

ईद-उल-फितर का महत्व

ईद केवल रमजान के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि ये मुसलमानों के लिए आभार और खुशियों का दिन भी है. इस दिन लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और जरूरतमंदों को फितरा देकर मदद करते हैं. ये पर्व समाज में भाईचारे और मिल-जुलकर खुशियां मनाने की भावना को बढ़ावा देता है.

हर साल तारीख में बदलाव क्यों?

ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है. इसके पीछे दो मेन कारण हैं:

चंद्र कैलेंडर का प्रभाव

Related Post

इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है, जबकि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला ग्रेगोरियन कैलेंडर सूर्य पर आधारित है. चंद्र कैलेंडर सूर्य कैलेंडर से लगभग 10-11 दिन छोटा होता है, इसलिए हर साल ईद पिछले साल के मुकाबले 10 से 11 दिन पहले आती है.

चांद के दीदार पर निर्भरता

ईद की अंतिम तारीख स्थानीय धार्मिक समितियों द्वारा चांद दिखने के बाद घोषित की जाती है. चांद की दृश्यता मौसम और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करती है, इसलिए दिल्ली, मुंबई या केरल जैसे विभिन्न शहरों में कभी-कभी एक दिन का अंतर भी हो सकता है.

इस तरह, ईद का पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज में प्यार, मेल-जोल और मदद की भावना को भी प्रोत्साहित करता है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Video: LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची? ये आसान ट्रिक कर देगी सब साफ

LPG Cylinder Level Check Trick: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गैस सिलेंडर में…

March 18, 2026

Kinnar wedding mystery: किन्नरों की ‘एक रात की शादी’ का क्या है रहस्य… अगले दिन करते हैं विधवाओं सा विलाप

Kinnar wedding mystery: किन्नरों की “एक रात की शादी” कोई रहस्यमयी रस्म भर नहीं, बल्कि…

March 18, 2026

Dhurandhar: धुरंधर पार्ट-2 को लेकर नया ट्विस्ट! किसने की बैन करने की मांग? क्या 19 मार्च को नहीं हो पाएगी रिलीज?

Dhurandhar:  सिख समुदाय ने धुरंधर पार्ट-2 के एक सीन और पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए…

March 18, 2026

IPL 2026 : ऋषभ पंत को लेकर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा इन चीजों के चलते रहेगा LSG कप्तान पर प्रेशर

Rishabh Pant News: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि, "मेरे हिसाब से,…

March 18, 2026