Categories: धर्म

Diwali 2025: दिवाली की रात करें ये खास उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा

Diwali Lakshmi Puja: इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है. जानें दिवाली की रात के 4 शक्तिशाली उपाय जिनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं.

Published by Shraddha Pandey

Diwali Wealth Tips: इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. यह रात सिर्फ रोशनी और खुशियों का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का भी प्रतीक होती है. शास्त्रों में इसे ‘महानिशा’ या ‘सिद्ध रात्रि’ कहा गया है, यानी वह रात जब किए गए उपाय और साधनाएं तुरंत फल देती हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है. आइए जानते हैं दिवाली की रात के कुछ बेहद शुभ उपाय.

देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक

धन और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए दिवाली की रात देसी घी का सात या नौ मुख वाला दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इसे पूजास्थल या मुख्य द्वार पर रखें. ऐसा दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और लक्ष्मी कृपा बढ़ाता है. ध्यान रहे, दीपक में शुद्ध घी और कपास की बाती का ही प्रयोग करें. यह उपाय घर की नकारात्मकता को दूर करता है और दीर्घायु का आशीर्वाद देता है.

कौड़ी और कमलगट्टे का उपाय

लक्ष्मी पूजन के समय पांच कौड़ियां, पांच कमलगट्टे और थोड़ी पीली सरसों लेकर लाल कपड़े में बांधें. इस पोटली को पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और मंत्र- “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें.
अगले दिन यह पोटली अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से धन से जुड़ी हर समस्या दूर होती है और घर में स्थायी समृद्धि आती है.

Related Post

मखाने की खीर का भोग

दिवाली की रात मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है. इससे देवी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहती. यह उपाय नए अवसरों के द्वार खोलता है और आय के स्रोत बढ़ाता है.

पूजा के बाद शंखनाद

पूजन के बाद पूरे घर में शंख बजाना अत्यंत मंगलकारी होता है. शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध होता है, नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं और घर में सौभाग्य का वास होता है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026