Categories: धर्म

Diwali 2025: क्यों खुले रखे जाते हैं घरों के दरवाजे? जानिए दिवाली पर क्यों है ये मान्यता

Diwali Puja Importance: दिवाली 2025 पर जानिए वो पौराणिक कथा जिसके कारण लोग इस रात घरों के दरवाजे खुले रखते हैं. मां लक्ष्मी के आगमन से जुड़ी इस मान्यता का महत्व और इसका रहस्य पढ़ें.

Published by Shraddha Pandey

Diwali 2025 Goddesss Lakshmi: दिवाली (Diwali 2025) सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और समृद्धि का प्रतीक है. कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) की इस पावन रात में मां लक्ष्मी (Maa Lakshami) और भगवान गणेश (Bhagwan ganesh) की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहे. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि दिवाली की रात लोग अपने घरों के दरवाजे क्यों खुले रखते हैं? आखिर इसके पीछे क्या मान्यता है? दरअसल, इसका संबंध एक बहुत ही सुंदर पौराणिक कथा से जुड़ा है.

ये है वो पौराणिक कथा

कहते हैं, एक बार कार्तिक अमावस्या की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलीं. उस रात चारों ओर घना अंधकार था और हर घर के दरवाजे बंद थे. मां लक्ष्मी ने कई घरों के द्वार खटखटाए, लेकिन किसी ने उन्हें भीतर आने नहीं दिया. तभी उन्हें दूर एक घर से दीपक की हल्की-सी रौशनी दिखाई दी.

मां लक्ष्मी का स्वागत

Related Post

वो घर एक बुजुर्ग महिला का था, जो देर रात तक अपने काम में लगी थी. उसका दरवाजा खुला था, और दीपक की लौ पूरे घर में उजाला कर रही थी. मां लक्ष्मी ने उस महिला से रात्रि विश्राम का अनुरोध किया. महिला ने मुस्कुराकर उनका स्वागत किया, उन्हें आसन दिया और फिर अपने काम में लग गई.

सुबह जब वह जागी, तो पाया कि उसका छोटा-सा झोपड़ा एक भव्य महल में बदल चुका था. हर तरफ धन-धान्य, आभूषण और खुशहाली फैली हुई थी. तभी उसे एहसास हुआ कि रात में जो अतिथि आई थीं, वो स्वयं लक्ष्मी माता थीं.

इसलिए खोले जाते हैं घर के द्वार

तब से ही माना जाता है कि दिवाली की रात अगर घर स्वच्छ, प्रकाशित और दरवाजे खुले हों, तो मां लक्ष्मी अवश्य आती हैं और अपने आशीर्वाद से घर को समृद्धि से भर देती हैं. इसीलिए दिवाली की रात दीपक जलाकर, घर को सजाकर और दरवाजे खोलकर लक्ष्मी जी का स्वागत किया जाता है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026