Categories: धर्म

Dhanteras 2025 पर यम दीपदान का महत्व, जानें क्यों जलाया जाता है यमराज के नाम का दीपक

Dhanteras Yam Deep Daan: धनतेरस की शाम यमराज के नाम दीपक जलाने की परंपरा का बड़ा महत्व है. जानिए क्यों किया जाता है यम दीपदान, कब और कितने दीप जलाने चाहिए ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे.

Published by Shraddha Pandey

Dhanteras Puja: धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार दीपावली (Deepawali) से दो दिन पहले मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ खरीदारी या लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pujan) के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि इस दिन एक और बेहद महत्वपूर्ण परंपरा निभाई जाती है, यम दीपदान (Yam Deep Daan) की. मान्यता है कि धनतेरस की शाम को यमराज के नाम पर दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

पुराणों के अनुसार, इस दिन यमराज को प्रसन्न करने के लिए घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह दीपक मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित होता है और इससे घर के सदस्यों की आयु बढ़ती है. यह परंपरा “दीपदान” के रूप में जानी जाती है, जिसमें श्रद्धा और विश्वास का खास महत्व होता है.

क्यों किया जाता है यम दीपदान?

एक कथा के अनुसार, राजा हिम की पत्नी ने अपने पुत्र की मृत्यु की भविष्यवाणी सुनने के बाद उपाय के रूप में धनतेरस की रात घर के द्वार पर अनगिनत दीपक जलाए और सोने-चांदी के गहनों का ढेर लगा दिया. जब यमराज वहां पहुंचे, तो दीपों की रोशनी और धन की चमक से वे पुत्र को नहीं देख पाए और बिना कुछ कहे लौट गए. तभी से यह परंपरा चल पड़ी कि धनतेरस की रात यमराज के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है.

कितने दीप जलाए जाते हैं?

Related Post

धनतेरस की शाम चार या तेरह दीपक जलाने की परंपरा है।

• एक दीपक घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर यमराज के नाम से जलाया जाता है.

• बाकी दीपक तुलसी, रसोई, पूजास्थल और घर के हर कोने में जलाए जाते हैं ताकि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

शुभ मुहूर्त और विधि

सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में यम दीपदान करना सबसे शुभ माना गया है. दीपक में तिल का तेल डालें और उसमें चार बत्तियां रखें. फिर “ॐ यमाय नमः” का जाप करते हुए दीपक जलाएं. धनतेरस का यम दीपदान केवल एक रस्म नहीं, बल्कि अपने परिवार की दीर्घायु और समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026

Michael B Jordan: कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026