Categories: धर्म

Devuthani EKadashi 2025: देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान

Devuthani Ekadashi 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी या तुलसी एकादशी भी कहा जाता है. ये दिन हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही सारे मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती है. शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए.

Published by Shivi Bajpai

Devuthani Ekadashi 2025: वैदिक पंचांग अनुसार, साल 2025 में देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है. इस शुभ तिथि में सारे मांगलिक कार्यक्रम जैसे मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश किए जाते हैं. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय कुछ कामों को करना वर्जित होता है. यदि आप गलती से भी ऐसा करते हैं तो ये आपके जीवन में परेशानियां ला सकता है. देवउठनी एकादशी के दि आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए.

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

चावल का सेवन करना होता है वर्जित: एकादशी के दिन चावल खाना मना होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस दौरान चावल खाता है, वो व्यक्ति अगले जन्म में कीड़े की योनि में जन्म लेता है. इसलिए इस समय चावल खाने को मन किया जाता है. 

तुलसी के पत्ते न तोड़े: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह होता है. क्योंकि तुलसी माता भगवान विष्णु को प्रिय हैं और इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए. 

Related Post

तामसिक भोजन और मदिरापान से बचें: एकादशी के दिन सात्विक भोजन करें. भूलकर भी मांस-मदिरा, प्याज, लहसुन को नहीं खाना चाहिए. किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.

Chhath Puja 2025 Surya Dev Mantra: कल छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सुर्य को अर्घ्य देते हुए पढ़ें ये मंत्र, तरक्की के खुलेंगे रस्ते,…

दिन के समय न सोएं: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत में दिन में सोना वर्जित होता है. जो लोग व्रत कर रहे हैं उन्हें तो बिल्कुल भी दिन में नहीं सोना चाहिए.

वाद विवाद से बचें: देवउठनी एकादशी के मौके पर लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद करने से बचना चाहिए. किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए. 

Chhath Puja 2025: किन चीजों को खाकर खोला जाता है छठ का व्रत? जानें पारण के सही नियम क्या है?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026