Categories: धर्म

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर तुलसी के इस उपाय से होगा आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास

Devthani Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है. पूरे साल में 24 एकादशी पड़ती हैं यानी की 1 महीने में 1 एकादशी होती है. इनमें से सबसे बड़ी एकादशी देवउठनी एकादशी है जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है. इस एकादशी के दिन ही जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है. जिसके बाद विवाह समेत कई मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है.

Published by Shivi Bajpai

Devthani Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है. पूरे साल में 24 एकादशी पड़ती हैं यानी की 1 महीने में 1 एकादशी होती है. इनमें से सबसे बड़ी एकादशी देवउठनी एकादशी है जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है. इस एकादशी के दिन ही जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है. जिसके बाद विवाह समेत कई मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजन और व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा का भी विधान है.  देवउठनी एकादशी के अगले दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप से (वृंदा) तुलसी माता का विवाह कराया जाता है और तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी किए जाते हैं, तो आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं.

Related Post

देवउठनी एकादशी कब है? (Dev Uthani Ekadashi 2025 Kab Hai)

वैदिक पंचांग अनुसार देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार ये तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर पड़ेगी और इसकी समाप्ति 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा.

Amla navami Katha in Hindi: आज अक्षय नवमी के दिन आंवले के पड़े के नीचे बैठकर जरूर पढ़ें ये कहानी

देवउठनी एकादशी पर तुलसी के ये उपाय करें

  • देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते या तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए. उसके बाद उनके समक्ष दीपक जलाना चाहिए. फिर तुलसी की पांच से सात बार परिक्रमा करनी चाहिए.
  • माता तुलसी के मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए. ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते’ और ‘तुलसी त्वं नमोनमः पापं हर हरिप्रिये’.
  • माता तुलसी की चालीसा का भी पाठ करना चाहिए और उनका 16 श्रृंगार भी करना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है.

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी के व्रत का पारण करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानें यहां

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026