Home > धर्म > Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 29 जुलाई 2025 का राशिफल: मंगलवार को किसकी किस्मत खुलेगी और किसे थोड़ा संभलकर रहना होगा?

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 29 जुलाई 2025 का राशिफल: मंगलवार को किसकी किस्मत खुलेगी और किसे थोड़ा संभलकर रहना होगा?

29 July 2025 Horoscope: 29 जुलाई 2025 का दिन हर राशियों के लिए अलग रहने वाला है। आइए, जानते हैं कि आज के लिए आपका लकी नंबर और लकी कलर क्या है।

By: Preeti Rajput | Last Updated: July 29, 2025 1:25:11 PM IST



29 July 2025 Horoscope: मंगलवार का दिन कई लोगों के लिए नए मौके और तरक्की लेकर आ रहा है, तो कुछ के लिए थोड़ा सावधानी से चलने का भी इशारा दे रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि के हिसाब से आज का दिन कैसे रहने वाला है।

 
मेष (Aries)
आज थोड़ा टेंशन भरा दिन रह सकता है। कामकाज में ज्यादा भागदौड़ रहेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। लव लाइफ में भी थोड़ी नाराजगी हो सकती है।
 
लकी रंग: लाल 
लकी नंबर: 7
 
वृषभ (Taurus)
आज आपका मूड बढ़िया रहेगा। पैसा भी आ सकता है और काम में भी तारीफ मिलेगी। प्यार-मोहब्बत में भी दिन अच्छा जाएगा। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो कुछ अच्छा मिल सकता है।
 
लकी रंग: सफेद 
लकी नंबर: 3
 
मिथुन (Gemini)
आज बोलने से पहले थोड़ा सोच लें। ऑफिस में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें। पुराना दोस्त मिल सकता है, जिससे मूड अच्छा हो जाएगा।
 
लकी रंग: हरा 
लकी नंबर: 5
 
कर्क (Cancer)
आज दिमाग और दिल दोनों से काम लेंगे तो फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। घर में शांति बनी रहेगी और कोई पुराना अधूरा काम भी पूरा हो सकता है।
 
लकी रंग: सिल्वर 
लकी नंबर: 2
 
सिंह (Leo)
आज पैसा आने के पूरे चांस हैं। नौकरी या बिजनेस में कुछ अच्छा हो सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में भी मजा रहेगा।
लकी रंग: सुनहरा 
लकी नंबर: 1
 
कन्या (Virgo)
थोड़ा दबाव वाला दिन हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा लेकिन निपटा लेंगे। खर्चे भी बढ़ सकते हैं, तो थोड़ा संभलकर चलें। घरवाले साथ देंगे, जिससे राहत मिलेगी।
 
लकी रंग: नीला 
लकी नंबर: 4
 
तुला (Libra)
आज कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। प्यार भरी बातें होंगी और दोस्तों के साथ वक्त बीतेगा।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 6
 
वृश्चिक (Scorpio)
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। किसी से पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है। ट्रैवल के योग बन रहे हैं। खाना-पीना ठीक रखें, पेट में दिक्कत हो सकती है।
लकी रंग: मैरून
लकी नंबर: 9
 
धनु (Sagittarius)
 
आज आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, और आप उसे बखूबी निभाएंगे। बच्चे या परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
 
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 8
 
मकर (Capricorn)
 
आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। काम में मन लगेगा और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्यार में भी अच्छा टाइम रहेगा।
 
लकी रंग: भूरा 
लकी नंबर: 6
 
कुंभ (Aquarius)
 
आज काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन आप अच्छे से संभाल लेंगे। सेहत ठीक रहेगी। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।
लकी रंग: बैंगनी 
लकी नंबर: 3
मीन (Pisces)
आज दिल थोड़ा ज्यादा सोच सकता है, इसलिए किसी की बात दिल पर न लें। करियर में सुधार होगा। कोई रिश्तेदार या पुराना दोस्त मिलने आ सकता है।
 
लकी रंग: आसमानी 
लकी नंबर: 2
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement