Categories: धर्म

Chhoti Diwali 2025: छोटी दीवाली आज, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Chhoti Diwali 2025: साल 2025 में छोटी दीवाली का त्योहार 19 अक्तूबर, रविवार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे नरक चतुर्दशी, काली चौदस और रूप चौदस के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था. तो आइए जानते हैं छोटी दीवाली का महत्व और शुभ मुहूर्त

Published by Shivi Bajpai

Chhoti Diwali 2025 Ka Mehtav: इस वर्ष छोटी दीवाली आज यानी कि 19 अक्टूबर, रविवार को मनाई जा रही है.दिवाली से एक दिन पहले आने वाला यह पर्व नरक चतुर्दशी, काली चौदस या रूप चौदस के नाम से भी प्रसिद्ध है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी, मां लक्ष्मी और यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व होता है.छोटी दिवाली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध कर सोलह हजार कन्याओं को मुक्त कराया था.

छोटी दिवाली 2025 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर दोपहर 1:53 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर दोपहर 3:46 बजे तक रहेगी.छोटी दिवाली की पूजा का सर्वोत्तम समय 19 अक्टूबर शाम 5:47 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा.वहीं, अभ्यंग स्नान का शुभ समय सुबह 5:12 से 6:25 बजे तक बताया गया है.

पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले तिल के तेल से अभ्यंग स्नान करने की परंपरा है.स्नान के बाद घर और मंदिर की सफाई करें तथा गंगाजल का छिड़काव करें.फिर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और भगवान गणेश, श्रीकृष्ण, हनुमान जी, मां लक्ष्मी और यमराज की विधिवत पूजा करें.पूजा में बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

Related Post

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर एक आटे का चौमुखा दीपक जलाकर यमराज को समर्पित करें.ऐसा करने से अकाल मृत्यु और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है.पूजा के अंत में यमराज से दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

Chhoti Diwali 2025: छोटी दीवाली पर किस भगवान की होती है पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

कितने दीपक जलाना शुभ है

छोटी दिवाली पर 14 दीपक जलाने की परंपरा है.इनमें से एक यमराज के लिए, एक भगवान श्रीकृष्ण के लिए और एक माता काली के लिए जलाया जाता है.शेष दीपक घर के मुख्य द्वार, रसोई, आंगन, तुलसी के पास और छत पर जलाना शुभ माना जाता है.इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होता है।

छोटी और बड़ी दिवाली में अंतर

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी कहा जाता है, जबकि बड़ी दिवाली अमावस्या के दिन मनाई जाती है.छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर का वध हुआ था, वहीं बड़ी दिवाली पर भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे. छोटी दिवाली पर दीपदान, स्नान और पूजा करने से न केवल पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि घर में धन-धान्य और खुशियों का आगमन भी होता है.

Narak Chaturdashi Rahu Kaal Ka Samay: जानें छोटी दिवाली के दिन राहुकाल का समय, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026