Categories: धर्म

Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Time: आज डूबते सूर्य की होगी पूजा, संध्या अर्ध्य की जानें पूजा विधि और सूर्यास्त का समय

Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Time:आज यानी 27 अक्टूबर को छठ पूजा का तीसरा दिन है. आज के दिन की विशेष रूप से छठ पूजा में मान्यता है. आज सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि संध्या अर्घ्य की पूजा विधि क्या है? सूर्यास्त और सूर्योदय का सही समय क्या है?

Published by Shivi Bajpai

Chhath 2025 Sandhya Arghya Puja Vidhi: सनातन धर्म में छठ पर्व का खास महत्व है. ये आस्था का महापर्व चार दिनों तक चलता है. पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन संध्या अर्घ्य और चौथा दिन उषा अर्घ्य को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया अपने भक्तों के कष्ट हर लेती हैं. परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्रदान होता है. तो आइए जानते हैं कि संध्या अर्घ्य की विधि क्या होती है? सूर्यास्त और सूर्योदय का सही समय क्या है?

सूर्यास्त का सही समय क्या है?

संध्या अर्घ्य सूर्यास्त के समय किया जाता है. आज सूर्यास्त का सामान्य समय लगभग शाम 5 बजकर 40 मिनट से हैं. छठ पूजा का तीसरा दिन यानी की संध्या अर्घ्य काफी विशेष माना जाता है. कल यानी की 28 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगा.

Related Post

संध्या अर्घ्य की पूजा विधि

संध्या अर्घ्य के समय शुद्ध वस्त्र पहनने चाहिए. व्रती महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. संध्या अर्घ्य के समय नदी, तालाब या जलाशय के किनारे जाना चाहिए. सूर्य अर्घ्य से पहले शुद्ध दीपक और घी तैयार करें फिर उसे जलाकर रखें. पूरी भक्ति के साथ संध्या अर्घ्य देते समय सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें.

Chhath Puja 2025 Ki Aarti: छठी मईया की इस आरती के बिना अधूरी है छठ पूजा, जानें इसका महत्व

छठ पूजा के संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व (Chhath Puja Sandhya Arghya Significance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, डूबते सूर्य को अर्घ्य देना जीवन के निरंतर चक्र का प्रतीक है. शाम के समय सूर्य देव अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, जो उनकी एक किरण है. ऐसे में सूर्य देव को पत्नी प्रत्यूषा के साथ अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. साथ ही संतान कल्य़ाण का आर्शीवाद मिलता है.

Devuthani Ekadashi 2025: फिर बजेंगी विवाह की शहनाइयां! जान लें इस साल में होने वाले विवाह के सभी शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026