Categories: धर्म

कब, कैसे और कहां देखें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भूलकर भी ना करें मिस

Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत पूरी दुनिया में नजर आने वाला है। यदि आप घर में बैठकर चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीम के जरिए आप इसे देख सकते हैं।

Published by Preeti Rajput

Chandra Grahan 2025 Live Streaming: भारत में 7-8 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) नजर आने वाला है। यह इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण पूर्णिमा की रात को लगने जा रहा है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से काफी ज्यादा अहम है। यह भारत के साथ-साथ कई और देशों में भी नजर आने वाला है। 

कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

ग्रहण 7 सितंबर रात 9:57 बजे से शुरू होने वाला है। इस बार यह दो दिन नजर आने वाला है। ग्रहण 8 सितंबर सुबह 1:27 बजे समाप्त होगा।  रात 11:00 बजे से 12:23 बजे तक चांद लाल रंग में नजर आने वाला है। इस दौरान चांद पृथ्वी की छाया में डूबा नजर आएगे। ग्रहण करीब साढ़े तीन घंटे तक लगने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में यह ग्रहण लगने जा रहा है। राहू चांद के निकट रहने वाला है। चांद की यह स्थिति अशुभ मानी जाती है और प्राकृतिक आपदाओं का भी संकेत देती है। जैसे बारिश, भूकंप, तुफान आदि। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्र ग्रहण का महत्व

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तो उसकी छाया सीधा चांद पर पड़ती है। पृथ्वी की छाया पड़ने से चांद लाल रंग का नजर आता है। वह काफी  ज्यादा खूबसूरत लगता है। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। विज्ञान के मुताबिक, यह केवल प्राकृतिक घटना है। 

Related Post

कहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग? 

नासा (NASA) का लाइव स्ट्रीम- 7-8 सितंबर, 2025 को होने वाले चंद्र ग्रहण (चंद्र ग्रहण) का नासा का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए, नासा+ स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म plus.nasa.gov पर जाएं या एजेंसी की मुख्य वेबसाइट nasa.gov और लाइव प्रोग्रामिंग के लिए उसका YouTube चैनल देखें। पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। 

इसरो (ISRO) का लाइव स्ट्रीम- इसरो पर चंद्र ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप isro.gov.in और लाइव प्रोग्रामिंग के लिए उसका YouTube चैनल देखें।

Virtual Telescope Project यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026