Categories: धर्म

महाभारत में क्यों आए थे राम भक्त हनुमान? भगवान कृष्ण ना बचाते तो इस योद्धा को ना मिलती इज्जत की मृत्यु

Mahabharat Story: महाभारत का युद्ध अपने आप में कई रहस्यों और चमत्कारों से भरा पड़ा है, लेकिन एक प्रसंग ऐसा भी है जब भगवान हनुमान खुद युद्धभूमि में क्रोधित हो उठे और अर्जुन के शत्रु कर्ण का वध करने को तैयार हो गए।

Published by

Mahabharat Story: महाभारत का युद्ध अपने आप में कई रहस्यों और चमत्कारों से भरा पड़ा है, लेकिन एक प्रसंग ऐसा भी है जब भगवान हनुमान खुद युद्धभूमि में क्रोधित हो उठे और अर्जुन के शत्रु कर्ण का वध करने को तैयार हो गए। यह प्रसंग उस समय का है जब अर्जुन और कर्ण के बीच घमासान युद्ध चल रहा था। चलिए आपको बताते हैं।  कर्ण और अर्जुन के बीच यह युद्ध निर्णायक मोड़ पर था। दोनों योद्धा अपने समस्त अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग कर रहे थे। तभी एक ऐसा क्षण आया जब कर्ण ने भगवान श्रीकृष्ण की ओर बाण चला दिया, जो उस समय अर्जुन के सारथी के रूप में रथ हांक रहे थे। यह देखकर रथ की ध्वजा पर विराजमान हनुमान जी को तीव्र क्रोध आ गया।

हनुमान जी ने तुरंत अपना विकराल रूप धारण किया

हनुमान जी ने तुरंत अपना विकराल रूप धारण कर लिया और भयंकर दहाड़ लगाई। उनकी गर्जना से पूरा युद्धस्थल कांप उठा और कौरव सेना भयभीत होकर पीछे हट गई। हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त माने जाते हैं, और श्रीकृष्ण को वे श्रीराम का ही रूप मानते थे। ऐसे में उन पर हमला हनुमान जी सहन नहीं कर पाए और उन्होंने कर्ण का वध करने का निश्चय कर लिया।

Related Post

भगवान श्रीकृष्ण ने हनुमान जी को शांत किया

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने हनुमान जी को शांत किया। उन्होंने हनुमान जी से आग्रह किया कि वे उनकी ओर देखें। जैसे ही हनुमान जी ने श्रीकृष्ण की आंखों में देखा, उन्हें श्रीराम की छवि दिखाई दी और उनका क्रोध शांत हो गया। वे पुनः अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजमान हो गए और युद्ध अपने मार्ग पर आगे बढ़ा। यह प्रसंग इस बात का प्रमाण है कि महाभारत केवल एक युद्ध नहीं, बल्कि देवताओं की इच्छाओं और लीलाओं से संचालित एक महान कथा थी। यह घटना हनुमान जी की भक्ति, श्रीकृष्ण की बुद्धिमत्ता और युद्धभूमि में घटने वाली चमत्कारी घटनाओं को दर्शाती है।

Published by

Recent Posts

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026

Triumph 400 vs Classic 350: स्टाइल, माइलेज या पावर…कौन है डेली राइडर्स के लिए बेस्ट चॉइस?

best 350cc bikes India: डेली राइडिंग के लिहाज से माइलेज एक अहम फैक्टर है. Classic…

March 22, 2026

Job Offer Rejected: 47 लाख का पैकेज ठुकराने वाला इंजीनियर चर्चा में, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Job Offer Rejected: वनेश माली ने पुणे में 47 लाख रुपये सालाना के सीनियर जॉब…

March 22, 2026

IPL 2026: आरसीबी के सामने डबल चुनौती! क्या कोहली-पाटीदार की जोड़ी बचा पाएगी अपना ताज?

RCB team analysis: आरसीबी ने 17 खिलाड़ियों को अपने पास रखा है, जिससे IPL 2026…

March 22, 2026

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026