Categories: धर्म

आखिर क्यों और कैसे एक खूंखार डाकू बन गया दुनिया का महान लेखक

Maharishi Valmiki: आइए जानतें है महर्षि वाल्मीकि के जीवन की कहानी और लोग उनकी जयंती किस तरह मनाते हैं.

Published by Anshika thakur

महर्षि वाल्मीकि, जिन्होंने रामायण ग्रंथ की रचना की उनका जन्म आश्विन महीने की पूर्णिमा को माना जाता है. जो लोग सनातन धर्म से जुड़े है लोग उनके जन्मोत्सव को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाते हैं. महर्षि वाल्मीकि की जयंती इस साल 07 अक्टूबर 2025  को मनाई जा रही है. महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के पहले कवि यानी आदि कवि माना जाता है. उनके द्वारा लिखी गई रामायण को सबसे सच्ची और प्रामाणिक रामायण माना जाता है. आइए जानतें है महर्षि वाल्मीकि के जीवन की कहानी और लोग उनकी जयंती किस तरह मनाते हैं. 

वाल्मीकि जी की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वाल्मीकि का बचपन में नाम रत्नाकर था. उनके जन्म को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. कई कहानियों में ऐसा बताया जाता है कि महर्षि वाल्मीकि का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, लेकिन कुछ के अनुसार बचपन में वे माता-पिता से दूर होकर शिकारियों के साथ रहे. फिर भी, , वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए लूटपाट किया करते थे.

Related Post

कहा जाता है कि महर्षि वाल्मीकि ने कभी महर्षि नारद को लूटने की कोशिश की, लेकिन नारद मुनि की बातें सुनकर उनका मन बदल गया और उन्होंने अपने पापों की माफी के लिए कठिन तप किया. मान्यता है कि वे इतने गहरे तपस्या में डूब गए कि बाहर की कोई चीज़ उन्हें दिखाई नहीं दी और उनके शरीर पर दीमक ने टीला बना लिया. इसी के कारण उनका नाम रत्नाकर से वाल्मीकि हो गया था. ऐसा माना जाता है कि वाल्मीकि भगवान राम के समय के बताए जाते है. ऐसा कहा जाता है कि महर्षि वाल्मीकि ने माता सीता को अपने आश्रम में रहने का स्थान दिया था. जहां लव और कुश का जन्म हुआ था. लव और कुश को महर्षि वाल्मीकि ने रामायण पढ़ाई. कहा जाता है कि वे रामायण का सबसे पहला गायन करने वाले थे. 

महर्षि वाल्मीकि जयंती को कैसे मनाएं?

वाल्मीकि जयंती के दिन ल्दी उठकर स्नान करें, पूजा घर को साफ करें और महर्षि वाल्मीकि का चित्र या मूर्ति वहां रखें. उसके बाद, धूप-दीप और पुष्पों से उनकी पूजा करें. देश भर में  महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर कई हिस्सों में झांकियां और शोभा यात्रा निकालकर उन्हें सम्मान दिया जाता है. जयंती के दिन गरीबों को अन्न और वस्त्र दान करें और समाज के लिए काम करें.

Anshika thakur

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026