Rajasthan: मौत के मंजर की आंखों देखी, 8 घंटे चला संघर्ष

Rajasthan: 6 सितंबर की सुबह हुई तेज बारिश ने आयड़ नदी को उफान पर ला दिया. इसी दौरान हिरण मगरी सेक्टर-3 के सुखाड़िया नगर निवासी रवि खोखर और उनका दोस्त संजय घर से महज़ 300 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर दर्शन के लिए गए, संजय करीब आठ घंटे तक चट्टान पर फंसे रहे जबकि रवि की तलाश अभी भी जारी है.

Published by Swarnim Suprakash

राजस्थान से सतीश शर्मा की रिपोर्ट 
Rajasthan: उदयपुर में इस बार मानसून ने जहां बरसों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं कई परिवारों को गहरे जख्म भी दे गया. मानसून ने यहां खुशियां छीन ली. इस बारिश में एक दोस्त 8 घंटे मौत से जूझकर बचा, तो दूसरा अब तक लापता है. वहीं बेटे की तलाश में एक पिता रोज़ 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं.

बता दे कि 6 सितंबर की सुबह हुई तेज बारिश ने आयड़ नदी को उफान पर ला दिया. इसी दौरान हिरण मगरी सेक्टर-3 के सुखाड़िया नगर निवासी रवि खोखर (33) और उनका दोस्त संजय (23) घर से महज़ 300 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर दर्शन के लिए गए थे. लेकिन मंदिर तक का यह सफर उनकी ज़िंदगी का सबसे खौफनाक लम्हा साबित हुआ. गहरे सदमे में रहे संजय ने मौत के सामने के उन 8 घंटे की दास्तान को बयां किया.

मंदिर दर्शन के दौरान आयी आफ़त

संजय ने बताया कि दोनों दोस्त मंदिर पहुंचे ही थे कि अचानक बारिश तेज हो गई और नदी का पानी उफान मारने लगा. दोनों ने पास की चट्टान पर शरण ली, लेकिन हालात बिगड़ते गए. कुछ ही देर बाद पानी का वेग इतना बढ़ गया कि रवि का पैर फिसला और वह तेज धारा में बह गया, जबकि संजय किसी तरह चट्टान से चिपककर अपनी जान बचा पाए.

आठ घंटे मौत से जंग

संजय करीब आठ घंटे तक चट्टान पर फंसे रहे. उन्होंने बताया कि कैसे पानी लगातार बढ़ रहा था और ऐसा लग रहा था कि अब मौत सामने है. तेज बहाव में अपने दोस्त के बाहर जाने के बाद कैसे उनकी हिम्मत टूट रही थी, लेकिन खुद को संभालकर चट्टान पकड़े रहा. संजय कहते हैं कि उन्हें इस बात का अफसोस है उन्हें रवि को बचाने का मौका तक नहीं मिला, पानी का बहाव इतना तेज था कि बस आंखों के सामने सब खत्म हो गया.

आख़िरकार आर्मी, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. बड़े ड्रोन और रस्सियों की मदद से रस्सी और लाइफ जैकेट पहुंचाई गई और घंटों की मशक्कत के बाद संजय को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Hindi Diwas 2025: जानिए मुंशी प्रेमचंद की 3 ऐसी कालजयी रचनाएं जो ला सकती है समाज में क्रांति

बेटे की तलाश में पिता की जद्दोजहद

रवि के पिता रमेश खोखर का दर्द देखते ही बनता है. आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को रवि घर से नाश्ता करके मंदिर गया था. हमें क्या पता था कि वह आख़िरी बार घर से निकला है. अगर फतहसागर के गेट खोलने से पहले सायरन बजा दिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता.
अब रमेश हर दिन 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलकर बेटे को ढूंढ रहे हैं. पड़ोस के करीब 50 युवा भी उनकी मदद में दिन-रात लगे हैं. उन्होंने कहा कि अगर मेरे बेटे का शव भी मिल जाए तो हमें संतोष मिल जाएगा.

बेटे की आख़िरी याद

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह रही कि रवि के बेटे ने अपने मोबाइल पर 4-5 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उनके पिता पानी में बहते हुए नज़र आ रहे हैं. यह वीडियो अब परिवार के लिए पिता की आख़िरी याद बनकर रह गया है.
परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते चेतावनी दी होती तो हादसे से बचा जा सकता था. रवि की तलाश अभी भी जारी है और परिवार की आंखें अब भी उसके इंतजार में टिकी हुई हैं.

Nepal Political Crisis: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी सुशीला कार्की, संसद हुई भंग

 

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: Rajasthan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026