Rajasthan 12th Result 2026: शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 96.30% छात्र पास हुए हैं. जिसमें साइंस स्ट्रीम में 97.52%, कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स स्ट्रीम में 97.54% बच्चे पास हुए हैं. पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. लोग मिठाईयां बांट रहे हैं. लेकिन श्रीगंगानगर जिले के रावला तहसील के एक घर में खामोशी और मातम पसरा हुआ है. यहां एक होनहार छात्रा ने 93.88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. लेकिन अफसोस केवल इस बात का है कि आज वह इस रिजल्ट को नहीं देख सकती है, वह इस दुनिया को 10 दिन पहले ही अलविदा कह चुकी है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
कामयाबी का सपना
दरअसल, निकिता रावला के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी. उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी तक अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. निकिता काफी समय से हेपेटाइटिस और मधुमेह (Diabetes) जैसी बीमारियों से जूझ रही थी. लेकिन इसके बावजूद वह पढ़ाई में अपना पूरा मन लगाती थी. उन्होंने इस साल 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया और 93.88 प्रतिशत अंक हासिल किए.
Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद ‘धुरंधर 2’ में बदलाव, जानें मेकर्स ने क्या बदला?
10 दिन पहले हुई मौत
निकिता ने पूरा मेहनत के साथ यह परीक्षा दी और रिजल्ट का इंतजार कर रही थी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. निकिता के तबीयत अचानक से खराब हो गई और परिणाम जारी होने से करीब 10 दिन पहले 20 मार्च को उसका निधन हो गया. रिजल्ट आने के बाद घर में जश्न का माहौल होना था, लेकिन वहां मातम पसरा हुआ है. 31 मार्च को राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ, तो परिक्षा में निकिता के 93.88% अंक देख परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. माता-पिता के लिए गर्व और अशहनीय दुख का पल है. परिवार का कहना है कि अगर निकिता आज जीवित होती, तो उसका यह रिजल्ट देख परिवार में जश्न का माहौल होता.

