Rajasthan Board 10th Result 2026: कौन हैं नंदिनी विजय? 600 में 595 अंक हासिल करके कर दिया कमाल

Who is Nandini Vijay: दौसा की छात्रा नंदिनी विजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17% अंक हासिल किए. उन्होंने 600 में से 595 अंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया.

Published by Shubahm Srivastava

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल भी परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी अपने भविष्य की योजना बनाने में जुट गए हैं. इस बार कई होनहार छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए, जिनमें दौसा की नंदिनी विजय का नाम खास तौर पर चर्चा में है.

नंदिनी विजय ने किया कमाल

दौसा जिले की छात्रा नंदिनी विजय ने 600 में से 595 अंक हासिल कर 99.17% स्कोर किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उन्हें राज्य के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल कर दिया है. नंदिनी शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई मंडी रोड दौसा की छात्रा हैं. उनकी मां चेतना गुप्ता संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं, जबकि पिता नरेंद्र विजय एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं. परिवार के सहयोग और उनकी मेहनत ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई.

इस बार कितना रहा प्रतिशत

इस साल परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,47,950 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. कुल पास प्रतिशत 94.29% रहा, जो काफी अच्छा माना जा रहा है. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% रहा, जबकि छात्रों का 93.63% दर्ज किया गया. इन आंकड़ों से साफ है कि लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है.

नंदिनी ने दिया सफलता का संदेश

नंदिनी विजय की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग मिलकर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. उनकी उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे दौसा जिले के लिए गर्व की बात है. रिजल्ट आने के बाद अब छात्र 11वीं की स्ट्रीम चुनने और आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में जुट जाएंगे. जिन छात्रों को अच्छे अंक मिले हैं, उनके लिए यह खुशी का समय है, वहीं बाकी छात्रों के लिए भी आगे कई अवसर खुले हैं और उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है.

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं टॉपर्स को इस बार क्या-क्या मिलेगा, जानें यहां…

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026

RBSE 10th Copy Recheck Process: कम आए हैं रिजल्ट में नंबर, ऐसे दोबारा चेक कराएं अपने पेपर, जानें प्रोसेस

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं क्लास के रिजल्ट 24 मार्च…

March 24, 2026

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं टॉपर्स को इस बार क्या-क्या मिलेगा, जानें यहां…

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 20 मार्च को जारी…

March 24, 2026