‘बांग्लादेश एक इस्लामिक मुल्क है और अगर…’, अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़े सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का हिंदू समाज पर बड़ा बयान

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा पर अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस्लाम साफ तौर पर इंसानियत, अमन और इंसाफ का पैगाम देता है.

Published by Hasnain Alam

Bangladesh Crisis News: ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हिंसा किसी भी देश, समाज या धर्म के लिए ठीक नहीं है. यह समाज को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे की ओर धकेलती है और अंत में अंधकार की ओर ले जाती है.

चिश्ती ने आगे कहा कि मीडिया के जरिए बांग्लादेश से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं. लोगों पर हमले किए जा रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या तक कर दी गई है, जो स्वीकार्य नहीं है. ऐसी घटनाएं मानवता और सभ्यता दोनों के खिलाफ हैं.

इस्लाम इंसानियत और इंसाफ का पैगाम देता है- नसीरुद्दीन चिश्ती

साथ ही उन्होंने वहां की सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश एक इस्लामिक मुल्क है और अगर वहां इस्लाम को मार्गदर्शक माना जाता है, तो उसकी शिक्षाओं का पूरी तरह पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस्लाम साफ तौर पर इंसानियत, अमन और इंसाफ का पैगाम देता है और किसी भी मजहब या समुदाय के खिलाफ हिंसा की इजाजत नहीं देता.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संख्या के आधार पर या किसी भी कारण से अत्याचार किया जाना सरासर गलत है. किसी भी सरकार की यह बुनियादी जिम्मेदारी होती है कि वह अपने देश में रहने वाले हर नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से ताल्लुक रखता हो, पूरी सुरक्षा और बराबरी का अधिकार दे.

Related Post

नसीरुद्दीन चिश्ती ने भाईचारे के लिए बताया घातक

उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश को एक सोची-समझी साजिश के तहत भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिशें की जा रही हैं, जो पूरे क्षेत्र की शांति, स्थिरता और भाईचारे के लिए घातक साबित हो सकती हैं.

चिश्ती ने कहा कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश की सरकार को सख्ती से स्थिति पर काबू पाना चाहिए और हिंसा को किसी भी स्तर पर बढ़ने से रोकना चाहिए, ताकि अमन, इंसाफ और इंसानियत कायम रह सके.

बता दें कि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती लगातार पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए अहम फैसलों और अलग-अलग मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. उनका यह बयान हाल ही में बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या के बाद आया है.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026