पुष्कर मेले में छाया ‘शाहबाज’, 15 करोड़ की कीमत वाला काला घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र, हर बार ट्रॉफी लेकर लौटा है

अजमेर के पुष्कर मेले में चंडीगढ़ का 15 करोड़ कीमत वाला काला घोड़ा शाहबाज आकर्षण का केंद्र बना है. ढाई साल का यह शो विजेता घोड़ा कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है और 9 करोड़ तक के ऑफर भी मिल चुका है.

Published by Team InKhabar

Ajmer Rajasthan: राजस्थान के अजमेर जिले में चल रहे प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास मेहमान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह मेहमान कोई आम घोड़ा नहीं बल्कि चंडीगढ़ से आया बेहद शानदार और आकर्षक काला घोड़ा शाहबाज है. जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. केवल ढाई साल की उम्र में ही शाहबाज कई घोड़ा प्रतियोगिताओं का विजेता बन चुका है और अपनी नायाब नस्ल और सुंदर कद-काठी के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

हर बार ट्रॉफी लेकर लौटा है शाहबाज

शाहबाज के मालिक गैरी गिल ने बताया कि वे हर साल पुष्कर मेले में अपने जानवर लेकर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग करने का निर्णय लिया है. वे लगभग 40 जानवर लेकर मेले में पहुंचे हैं, और इनमें शाहबाज सबसे खास है. गिल के अनुसार यह घोड़ा अब तक 5 से 6 बड़े शो जीत चुका है. पिछले साल पंजाब में आयोजित तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं में भी शाहबाज ने पहला स्थान हासिल किया था
और एक में दूसरा स्थान प्राप्त था. मालिक का कहना है कि उन्होंने इसे बहुत कम शो में भाग दिलवाया है, लेकिन जहां भी यह गया है, वहां से ट्रॉफी लेकर ही लौटा है.

कितना ऊंचा है शाहबाज?

शाहबाज की ऊंचाई 65.5 इंच बताई गई है.इसकी कवरिंग फीस यानी प्रजनन शुल्क 2 लाख रुपये रखी गई है. इस प्रक्रिया में मालिक घोड़ी को चार मौके देते हैं, जिनमें कुल आठ बार प्रयास किया जाता है ताकि घोड़ी आसानी से गर्भ धारण कर सके. यह विशेष सुविधा इसकी उत्कृष्ट नस्ल और प्रदर्शन क्षमता को दर्शाती है.

15 करोड़ तक की मांग

गैरी गिल का कहना है कि फिलहाल उनका शाहबाज को बेचने का कोई इरादा नहीं है, हालांकि उन्होंने 15 करोड़ रुपये का आस्किंग प्राइस तय किया है. अब तक उन्हें 9 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिल चुके हैं. उनका कहना है कि जब तक शाहबाज की आने वाली पीढ़ी मजबूत होकर खड़ी नहीं हो जाती, तब तक वे इसे बेचने का विचार नहीं करेंगे.

किसके लिए प्रसिद्ध है पुष्कर मेला?

पुष्कर मेला वैसे तो ऊंटों और अन्य पशुओं के लिए मशहूर है लेकिन इस बार शाहबाज जैसे प्रीमियम घोड़े ने मेले की शान बढ़ा दी है. उसकी चमकदार काली त्वचा,ऊंचा कद और विजेता स्वभाव ने उसे इस साल के मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया है

Team InKhabar

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026