Hyderabad Metro पर अपने ही पोस्टर हटाने को मजबूर हुए पद्मश्री लोक कलाकार, वीडियो हुआ वायरल

Padma Shri Musician Viral Video: पद्मश्री दरशनम मोगिलैया का सार्वजनिक खंभे से पोस्टर हटाने का वीडियो वायरल हुआ. लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर लगाने पर नाराज़गी जताई और GHMC से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Published by sanskritij jaipuria

Padma Shri Musician Viral Video: हैदराबाद से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दरशनम मोगिलैया, जिन्हें किन्नेरा मोगिलैया भी कहा जाता है, एक खंभे से पोस्टर हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये रही कि उस खंभे पर लगा पोस्टर उन्हीं की तस्वीर वाला था. वीडियो में वे व्हाइटनर लगाकर खंभे को साफ करते नजर आए.

कौन हैं दरशनम मोगिलैया

दरशनम मोगिलैया तेलंगाना के जाने-माने लोक कलाकार हैं. उन्होंने किन्नेरा नामक दुर्लभ वाद्य यंत्र को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई है. किन्नेरा एक पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र है, जिसकी जड़ें कई सदियों पुरानी जनजातीय संस्कृति से जुड़ी हैं. इसी योगदान के लिए उन्हें साल 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर लगाने पर नाराजगी

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर और स्टिकर चिपकाने की आदत पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर लोगों ने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) को टैग कर कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि जब एक सम्मानित कलाकार को खुद आगे आकर सफाई करनी पड़े, तो ये चिंता की बात है.

कड़ी कार्रवाई की मांग

कुछ यूजर्स ने कहा कि पोस्टरों पर लिखे नंबर और पते देखकर जिम्मेदार लोगों की पहचान आसानी से की जा सकती है, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ एक-दो अधिकारियों से ही पूरे शहर की निगरानी संभव है.

लोगों में निराशा और चिंता

कई लोगों ने इस पूरे मामले को समाज की लापरवाही से जोड़ा. उनका कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति की देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. ये वीडियो अब एक कलाकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सोच पर सवाल खड़े कर रहा है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026