Dubai Viral Video: दुबई में सेफटी टेस्ट के लिए महिला ने सड़क पर छोड़ा लाखों का बैग, फिर जो हुआ देख खुद भी रह गई दंग..!

Dubai Viral Video: दुबई में एक महिला ने सेफटी परखने के लिए सार्वजनिक जगह पर एक महंगा बैग छोड़ दिया. लौटने पर बैग सेफ मिला, जिसके बाद शहर की सुरक्षा पर चर्चा तेज हो गई.

Published by sanskritij jaipuria

Dubai Viral Video: दुबई को अक्सर एक सेफ शहर कहा जाता है. हाल ही में एक महिला ने इस बात को परखने के लिए एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

दुबई में रहने वाली एक महिला ने गोल्ड सूक इलाके में अपना बेहद महंगा हैंडबैग पब्लिक प्लेस पर छोड़ दिया. इस बैग की कीमत करीब एक लाख दिरहम बताई जा रही है. भारत के मुताबिक 24.7 लाख. इसके बाद वो अबरा नाव में बैठकर बुर दुबई चली गईं.

सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरिएंस

इस पूरे एक्सपीरिएंस का वीडियो महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि बैग छोड़ने के बाद उन्हें खुद भी चिंता होने लगी थी कि लौटने पर वो वहां मिलेगा या नहीं. वीडियो में वो मजाकिया अंदाज में अपने पति का भी जिक्र करती हैं और कहती हैं कि अगर वो ये वीडियो देख रहे हों तो आगे स्क्रॉल कर दें.

लौटने पर मिला सेफ बैग

कुछ समय बाद जब महिला वापस उसी जगह पहुंचीं, तो उनका बैग वहीं सेफ पड़ा था. किसी ने उसे छुआ तक नहीं था. ये देखकर वो खुद भी हैरान रह गईं.

महिला ने बताया कि इससे पहले वो इसी तरह एक और महंगा बैग छोड़ चुकी थीं. उस समय उनके पति काफी नाराज हुए थे और दोबारा महंगा गिफ्ट देने में उन्हें काफी वक्त लगा था.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने दुबई की सुरक्षा की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे अक्सर मोबाइल या दूसरी चीजें भूल जाते हैं, लेकिन बाद में वही मिल जाती हैं. वहीं, कुछ लोगों ने दूसरे देशों से तुलना करते हुए ऐसे प्रयोग न करने की सलाह भी दी.

दुबई की सुरक्षा पर फिर चर्चा

इस घटना के बाद एक बार फिर दुबई की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं शहर में भरोसे का माहौल दिखाती हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026