एकतरफा प्यार में पागल आशिक की ‘सीरियल किलर’ जैसी खौफनाक करतूत

मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, एक तरफा प्यार में पागल युवक ने एक युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी.

Published by DARSHNA DEEP

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, एक तरफ प्यार में पागल एक युवक ने बड़ी ही बेरहमी के साथ युवती की हत्या कर दी और फिर बाद में मृतिका के दुपट्टे से अपने खून से सने हाथ पोंछ दिए. आखिर क्या है हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

कब और कैसे हुई दिल दहलाने वाली वारदात ?

मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक दिल दहलादेने वाली वारदात सामने आई है. जिसने हर किसी को चौंकार रख दिया है. एक तरफा प्यार में पागल एक आशिक ने युवती को दिनदहाड़े बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, यह पूरा झकझोर देने वाला मामला बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के आमगांव गांव का है. जहां, मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है. पीड़िता की पहचान रितु भंडारकर के रूप में हुई है. रितु जब काम पर जाने के लिए सुबह करीब 11 बजे अपनी बस का इंतजार कर रही थी तभी उसी समय रोशन धारवे नाम के लड़के ने चाकू से उसका गला रेत दिया.

दिनदहाड़े चाकू से रेता गला, सड़क पर गिरी लड़की

हत्या का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी महिला की गर्दन पर चाकू से बार-बार वार करता दिखाई दे रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि लड़के को रोकने के बजाय आसपास खड़े लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे. वीडियो में आरोपी को ये चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है, “वह पांच साल तक मेरे साथ रही. हम ज़िंदगी-मौत की जंग लड़ रहे थे. अब वह मुझे धोखा दे रही है. उसने और उसके भाइयों ने मुझे मारने के लिए लड़के भेजे.”

 घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने उससे जब पूछा कि वह लड़की को क्यों मार रहा है, तो आरोपी ने डरावने अंदाज़ में जवाब दिया, “उसकी जान बच जाएगी. पुलिस को बुलाओ और उसे ले जाओ.” इसके बाद लड़की सड़क पर गिर जाती है. हत्या के बाद उसका खून बहने लगता है. लेकिन फिर भी सरफिरा युवक उसे चाकू मारता रहा. इसके बाद उसने लड़की के दुपट्टे से अपने खून से सने हाथ पोंछना शुरू कर दिया. 

चश्मदीदों ने जो बताया उसे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

इस सनसनीखेज वारदात के बाद चश्मदीदों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई और फिर तीखी बहस होने लगी. विवाद के तुरंत बाद आरोपी ने चाकू से युवती पर ताबतोड़ वार करने शुरू कर दिए. घायल होने के बाद युवती तुरंत नीचे गिर गई. 

बस स्टॉप पर लड़की का दिल दहला देने वाला खौफनाक मर्डर

इस घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की बैहर में एक फ़र्नीचर की दुकान पर काम करती थी. वह हर दिन अपने गांव से बस से वहां आती-जाती थी. वह आमगांव फाटा बस स्टॉप पर बस का इंतज़ार कर रही थी, तभी आरोपी एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और उसे पीछे बिठा लिया. 

गुस्साए लोगों ने की मृतक लड़की के लिए न्याय की मांग

हत्या की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण और पीड़िता के परिवार के सदस्य बैहर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर न्याय की गुहार लगाने लगे. उन्होंने एक करोड़ रुपये मुआवज़ा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी,आरोपी का घर गिराने और उसे मौत की सज़ा देने की जल्द से जल्द मांग की है. देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण होने लगा. तो वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिए.

फिलहाल, पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस इस दिल दहला देने वाला मामले में हर एंगल की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. 

लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई, पुलिस को किया हवाले

प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की पर हमले के बाद कई लोगों ने पकड़कर आरोपी की बुरी तरह से पिटाई की. पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह घायल और आधी बेहोशी की हालत में था. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया. हैरानी की बात यह है कि लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश तक नहीं की और लड़की को बचाने की जहमत तक नहीं उठाई. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026