Khargone: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे खरगोन, कपास, यूरिया और वोटर लिस्ट पर भी उठाया सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने, पीएम के चीन दौरे सहित कपास आयात शुल्क कम करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Published by Mohammad Nematullah

Khargone: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे खरगोन, कपास, यूरिया और वोटर लिस्ट पर भी उठाया सवाल खरगोन पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप की टैरिफ को लेकर दिग्विजय सिंह ने सरकार को आडे हाथ लिया है। पत्रकारो से चर्चा के दौरान जब ट्रंप की टैरिफ निती को लेकर भारत, चीन और रूस की रणनिती पर दिग्विजय सिह का कहना था की एक तरफ तो ट्रंप को पीएम नरेंद्र मोदी अपना दोस्त मानते हैं। वही दूसरी और ट्रंप पाकिस्तान के आर्मी चीफ को बुलाकर डिनर कर रहा है।

केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिह ने केंद्र की नीतियों पर  जमकर सवाल उठाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने, पीएम के चीन दौरे सहित कपास आयात शुल्क कम करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि 50 प्रतिशत टेरिफ बढऩे से देश के व्यापारियों को लाखों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की पूर्ति के लिए विकल्प के तौर पर सरकार को चीन, रुस सहित अन्य युरोपियन देशों में करनी चाहिए। वोट चोरी को लेकर दिग्विजय का कहना था की पूरे देश की मतदाता सूची ऐसी हो जो देश के किसी भी बूथ पर सर्च हो सके। बिहार में जहां साढ़े आठ करोड़ मतदाता वोट डाल चुके हैं उन्हें भी फॉर्म भरने को कहा जा रहा। अगर बांग्लादेशी या रोहिंग्या है तो आपकी सरकार क्या कर रही है, आज तक सरकार बता नहीं पाई, केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा।

Related Post

दिग्विजय सिह क्या कहा?

कपास पर आयात शुल्क कम करने पर भी दिग्विजय सिह ने केन्द्र सरकार पर हंमला बोला। दिग्विजय का कहना था की 11 साल में मजदूर किसान और व्यापारीयो की कमर भाजपा सरकार ने तोड दी है। दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ खरगोन के कांग्रेस नेता पुष्करराज सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करने खरगोन पहुंचे थे। इस दौरान खरगोन में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज से शुरू हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी दिग्विजय सिह पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी और भगवानपुरा विधायक केदार डाबर मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस से मिल रहे निर्देशो का पालन करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक को निर्देश दिये । 

Aaj ka mausam: बारिश से मिलेगी राहत या मौसम फिर से बरपाएगा कहर? जानिए अपने शहर का हाल

Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026